(Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date/ Image Credit: Samsung)
नई दिल्ली: Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date: कोरियाई टेक दिग्गज Samsung जल्द ही अपने नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। जिनमें Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 शामिल हैं। ये स्मार्टफोन पहले से ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैं और अब इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आ चुके हैं। इस बार सैमसंग के फोल्डेबल फोन में नए और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Galaxy Z Fold 8 की लॉन्चिंग जुलाई 2023 में होने की संभावना है जो सैमसंग के गर्मियों में फोन लॉन्च करने के पैटर्न को फॉलो करेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 1,75,000 रुपये हो सकती है। Z Fold 8 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite 5 प्रोसेसर और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यह फोन 5,000 mAh की बैटरी और 8-इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही 6.5-इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले भी होगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
वहीं दूसरी तरफ Galaxy Z Flip 8 की कीमत 1,19,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। जबकि इसके 4.1 इंच के कवर डिस्प्ले की संभावना है। इस फोन में Exynos 2600 चिपसेट और 4300mAh की बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 दोनों ही फोल्डेबल फोन अपने एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अगर आप नए स्मार्टफोन के शौकीन हैं तो ये फोल्डेबल डिवाइस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इनकी कीमत और फीचर्स ने पहले ही यूजर्स का ध्यान खींच लिया है और इनकी लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा है।