Flipkart Sasa Lele Sale 2026: इस तारीख से शुरू हो रही Flipkart की Sasa Lele सेल, iPhone 17 समेत ये स्मार्टफोन अब मिलेंगे बेहद सस्ते! जानिए और क्या-क्या है ऑफर!

Flipkart Sasa Lele Sale 2026: Flipkart ने अपनी आगामी Sasa Lele Sale की प्रमुख स्मार्टफोन डील्स का खुलासा किया है जो 9 मई से शुरू होगी। इस सेल में iPhone 17 समेत कई बेहतरीन स्मार्टफोन सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।

Flipkart Sasa Lele Sale 2026: इस तारीख से शुरू हो रही Flipkart की Sasa Lele सेल, iPhone 17 समेत ये स्मार्टफोन अब मिलेंगे बेहद सस्ते! जानिए और क्या-क्या है ऑफर!

(Flipkart Sasa Lele Sale 2026/ Image Credit: Apple)

Modified Date: May 3, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: May 3, 2026 5:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Sasa Lele Sale की शुरुआत 9 मई से होगी।
  • iPhone 17 ₹71,900 में मिलेगा, एक बेहतरीन डील।
  • iPhone 17 Pro ₹1,09,900 और iPhone 17 Pro Max ₹1,24,900 में मिलेगा।

नई दिल्ली: Flipkart Sasa Lele Sale 2026: फ्लिपकार्ट ने अपनी आगामी Sasa Lele Sale की प्रमुख स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है जो 9 मई से शुरू होने जा रही है। इस सेल में ग्राहकों को बड़ी छूट और आकर्षक ऑफर मिलेंगे। Flipkart ने पहले ही प्रीव्यू लिस्टिंग और टीजर बैनर जारी कर दिए हैं। जिससे आने वाली डील्स की झलक सामन आई है। इस बार की सेल स्मार्टफोन, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बड़े डिस्काउंट मिल सकते हैं।

टीजर बैनर और प्रीव्यू लिस्टिंग

Flipkart ने सेल की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए ‘Coming Soon’ सेक्शन भी हाईलाइट किया है। इसके जरिए यूजर्स सेल शुरू होने से पहले ही प्रोडक्ट्स को ट्रैक कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर लिमिटेड टाइम के लिए मिलने वाली डील्स भी दिखाई जा रही हैं। जिससे शॉपर्स को जल्द से जल्द खरीदारी करने का मौका मिलेगा। टीजर बैनर से ये भी संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone 17 की धमाकेदार डील

Flipkart की Sasa Lele Sale में Apple का नया iPhone 17 सिर्फ 71,900 रुपये में मिलेगा। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो iPhone का लेटेस्ट वर्शन चाहते हैं लेकिन iPhone 17 Pro मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। स्टाइलिश डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ ये स्मार्टफोन एक आकर्षक डील हो सकता है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max

Flipkart पर iPhone 17 Pro मॉडल भी डिस्काउंट पर मिलेगा। जिसकी कीमत सिर्फ 1,09,900 रुपये होगी। इस फोन में बेहतर कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो फोटोग्राफी, वीडियो या हाई परफॉर्मेंस के लिए एकदम सही हैं। वहीं, iPhone 17 Pro Max का प्रीमियम मॉडल भी इस सेल में 1,24,900 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें बड़ी डिस्प्ले, बेहतर बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप है जो पावर यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

अन्य स्मार्टफोन डील्स

Flipkart की Sasa Lele Sale में Google Pixel 10 5G और POCO X8 Pro 5G जैसी बजट-फ्रेंडली डिवाइस भी उपलब्ध होंगी। Google Pixel 10 5G की कीमत लगभग 59,999 रुपये से शुरू हो सकती है जो फ्लैगशिप फोन के हिसाब से एक आकर्षक ऑफर है। वहीं, दूसरी ओर POCO X8 Pro 5G की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होगी। जो बेहतरीन बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स के साथ एक बजट 5G स्मार्टफोन है। यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।