Vivo T5 5G Launch: Vivo T5 5G लॉन्च होते ही मचा तहलका! 7,050mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन भी धांसू, लेकिन सेल की तारीख है बेहद खास

Ads

Vivo T5 5G Launch: Vivo T5 5G भारत में चार RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 04:25 PM IST

(Vivo T5 5G Launch/ Image Credit: Vivo)

HIGHLIGHTS
  • 7,050mAh की बड़ी बैटरी
  • 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
  • Dimensity 7500 Turbo चिपसेट

नई दिल्ली: Vivo T5 5G Launch: वीवो ने भारत में अपनी T5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च (Vivo T5 5G Launch) कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 7,050mAh की बैटरी दी है। दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेस रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और डुअल रियर कैमर दिया गया है।

चार वेरिएंट और कीमत

Vivo T5 5G को भारत में चार कॉन्फिगरेशन में पेश (Vivo T5 5G Launch) किया गया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, सबसे ज्यादा 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। कंपनी Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी और यह Royal Bronze व Silver Green रंगों में उपलब्ध होगा।

144Hz डिस्प्ले और दमदार चिपसेट

स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। स्क्रीन 100% DCI-P3 कलर गैमट, 449 PPI, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलता है, जिसकी अधिकतम स्पीड 2.6GHz है। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर किया है।

50MP कैमरा और बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 5G में 50MP का Sony IMX882 मुख्य कैमरा (Vivo T5 5G Launch) दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। पावर के लिए इसमें 7,050mAh बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत कितनी है?

Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत ₹34,999 है। यह 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

Vivo T5 5G की बिक्री कब शुरू होगी?

फोन की बिक्री 9 सितंबर 2026 से Flipkart पर शुरू होगी।

Vivo T5 5G में कितनी बड़ी बैटरी है?

स्मार्टफोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 5G में कौन-सा प्रोसेसर है?

फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है।