Himanshi khurana Conversion News : हिमांशी खुराना ने खोला पुराने रिश्ते का राज! पूजा-पाठ से रोका तो मन में आया ये डर, बोलीं- ‘आस्था से समझौता नहीं कर सकती’
पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ से जुड़े मतभेद उनके लिए रिश्ते में बड़ा टर्निंग पॉइंट बने। हिमांशी …

- हिमांशी खुराना ने पुराने रिश्ते और धार्मिक मतभेदों पर खुलकर बात की।
- पूजा-पाठ को लेकर हुए मतभेद को बताया जिंदगी का बड़ा टर्निंग पॉइंट।
- कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान आस्था को लेकर हुई भावुक।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Himanshi khurana Conversion News : पंजाबी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के यूट्यूब शो में असीम रियाज के साथ अपने पूर्व रिश्ते और धार्मिक मतभेदों पर खुलकर बात की है। हिमांशी ने खुलासा किया कि रिश्ते के दौरान जब उनसे पूजा-पाठ न करने को कहा गया, तो यह उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया, जिसने उन्हें अपनी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया।
मृत्यु के बाद क्या होगा उनके साथ
धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़े सवालों पर बिना किसी का नाम लिए हिमांशी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्हें पूजा-पाठ करने से मना किया गया, तो वे भीतर से बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उस दौरान उनके मन में यह सवाल तक आने लगा था कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कैसे होगा क्या उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा?
आस्था से नहीं कर सकती समझौता
हिमांशी ने आगे बताया कि अपनी धार्मिक मान्यताओं को खोने के डर से उन्होंने अलग होने से पहले चार धाम यात्रा और कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा जताई थी। Himanshi Khurana कैलाश यात्रा के दौरान वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और उन्हें अहसास हुआ कि वे अपनी आस्था और जड़ों से कोई समझौता नहीं कर सकतीं। गौरतलब है कि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिमांशी और असीम ने दिसंबर 2023 में धार्मिक मान्यताओं में अंतर का हवाला देते हुए आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया था।
Himanshi khurana opened up about her conversion to Islam 🚨
In recent podcast with Paras, she said she was on the verge of converting to Islam bcz of pressure from her ex bf Asim riaz 😡
Asim riaz told her , “ye Pooja paath ab nhi chalega”.
One genuine question, Why are Muslim… pic.twitter.com/3I2hfmplnz
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) August 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम
- Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के दौरान धार्मिक मान्यताओं और पूजा-पाठ को लेकर हुए मतभेदों के बारे में बात की।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Himanshi Khurana Opens Up About Past Relationship, Says She Could Not Compromise on Faith
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm