Tateeree Song Controversy | Photo Credit: File
Tateeree Song Controversy: नई दिल्ली: फेमस पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर-रैपर ‘बादशाह’ की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, बादशाह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बादशाह देश छोड़कर बाहर न जाए (Tateeree Song Controversy) इसके लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। यह पूरा मामला बादशाह के हाल ही में रिलीज हुए गानें ‘टटीरी’ से जुड़ा हुआ है। अब बादशाह ने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर माफी मांगी है।
सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से माफ़ी मांगी है। बादशाह ने अपने ‘टटीरी’ गाने को बेहूदा बताया है और माफ़ी मांगी है। वीडियो में बादशाह ने कहा कि, मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और (Tateeree Song Controversy) विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को, उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
Tateeree Song Controversy: वीडियो में बादशाह कह रहे हैं कि, ‘सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, मेरी पहचान सबकुछ हरियाणा का है, मैं एक प्राउड हरियाणवी हूं। मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या किसी औरत/महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूं। (Tateeree Song Controversy) मैं खुद हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटीशन को नीचा दिखाते हैं या ये अपने प्रतिद्वंदी के लिए बोले जाते हैं। वो शब्द कभी किसी भी औरत-बच्चे के लिए नहीं थे, ना मैं ऐसा कभी करूंगा।’
बादशाह ने आगे कहा कि, उन्होंने हमेशा हरियाणा के कल्चर को आगे बढ़ाने की कोशिश की। अगर गाने के उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर मुझे माफ करेंगे।
Nothing is above the sentiments of my people 🙏 pic.twitter.com/ceGw4U9qlO
— BADSHAH (@Its_Badshah) March 7, 2026
Tateeree Song Controversy: बादशाह ने अपने गाने ‘टटीरी’ में रैप किया जिसमें वो बोले थे, ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ जिसपर काफी लोगों ने आपत्ति जताई। (Tateeree Song Controversy) लिरिक्स की अश्लीलता को देखते हुए हरियाणा में FIR हुईं, जिसके बाद वहां की पुलिस ने भी ताबड़तोड़ एक्शन लिया। पुलिस ने बादशाह को जल्द से जल्द पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही उनके देश छोड़कर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-