America Iran War News: ‘पड़ोसी देशों के सामने झुका ईरान’.. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताई माफी मांगने के पीछे की पूरी सच्चाई, आगे की रणनीति पर भी कही ये बात
America Iran War News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि, ईरान ने मिडिल ईस्ट के पड़ोसियों से माफ़ी मांगी और सरेंडर कर दिया है।
America Iran War News/ image source: PRIO
- इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है।
- इजरायल और अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि, ईरान ने सरेंडर कर दिया है।
America Iran War News: नई दिल्ली: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इजरायल और अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है। इजरायल ने तेहरान में सरकारी इमारतों पर हमला किया है। ईरान पर लगातार जारी हमलो के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। (America Iran War News) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट किया और कहा कि, जिस ईरान को बुरी तरह पिटा जा रहा है उसने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफ़ी मांगी है और सरेंडर कर दिया है, और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा। यह वादा सिर्फ़ US और इज़राइल के लगातार हमलों की वजह से किया गया था। आज, ईरान को बहुत बुरा लगेगा।”
US President Donald Trump posts on Truth Social- “Iran, which is being beaten to hell, has apologised and surrendered to its Middle East neighbours, and promised that it will not shoot at them anymore. This promise was only made because of the relentless US and Israeli… pic.twitter.com/FFv1rMSPF7
— ANI (@ANI) March 7, 2026
ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
America Iran War News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा ‘‘ख्वाब है जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए। राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यह टिप्पणी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व ‘रिकॉर्डेड’ संबोधन में की। उन्होंने क्षेत्रीय देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी (America Iran War News) और कहा कि तेहरान हमलों को रोक देगा। उन्होंने संकेत दिया कि ये हमले सैन्य अधिकारियों के बीच सूचनाओं के गलत संचार के कारण हुए थे। उनका यह बयान उस समय प्रसारित हुआ जब शनिवार सुबह बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर बार-बार हमले किए गए।
ईरान की माफी के कुछ ही मिनट बाद दोहा में धमाका
America Iran War News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की माफी के कुछ देर बाद ही कतर की राजधानी दोहा में एक धमाका हुआ। (America Iran War News) रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके के साथ ही सुरक्षा अलार्म भी बजने लगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरानी सरकार के फैसले और जमीन पर मौजूद सैन्य बलों की कार्रवाई के बीच कोई समय का अंतर था या नहीं।
अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के 5500 घरों को नुकसान
America Iran War News: ईरान की राहत संस्था रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से अमेरिका और इजराइल के हमलों में 6,668 नागरिक जगहों को निशाना बनाया गया है। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने दी है। रेड क्रिसेंट के मुताबिक हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान घरों और आम लोगों की जगहों को हुआ है। (America Iran War News) संस्था के आंकड़ों के मुताबिक हमले में 5,535 घर, 1,041 दुकानें और व्यापारिक जगहें, 14 मेडिकल सेंटर, 65 स्कूल और रेड क्रिसेंट के 13 सेंटर्स को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमलों के दौरान बचाव और राहत कार्य में लगी कई गाड़ियां भी खराब हो गईं। इसके अलावा लोगों को बचाने गए रेड क्रिसेंट के कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Naxal Surrender News : लाल आतंक को लगा एक और बड़ा झटका, सीएम के सामने इतने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, गृहमंत्री ने कहा अंतिम पायदान पर है नक्सलवाद
- Iran Attack on Dubai Airport: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान का इतंजार कर रहे थे यात्री, तभी अचानक हुआ ड्रोन से हमला, धमाके का वीडियो देख रह जाएंगे सन्न
- T20 World Cup Final: ‘भारतीयों का दिल टूटे तो टूटे.. हमें नहीं पड़ेगा कोई फर्क’.. टीम इंडिया को लेकर ये क्या बोल गए कीवी कप्तान, ईरान-इजरायल वार पर भी कही ये बात

Facebook


