Bhooth Bangla Teaser: आ रहा है भूतों का मेला! अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज, मिलेगा खौफ और कॉमेडी का धमाल!

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में डर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की झलक इतनी मनोरंजक है कि इसे देखकर दर्शक हंसने के साथ-साथ सस्पेंस का भी मजा ले सकते हैं।

Bhooth Bangla Teaser: आ रहा है भूतों का मेला! अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज, मिलेगा खौफ और कॉमेडी का धमाल!

(Bhooth Bangla Teaser / Image Credit: akshaykumar instagram)

Modified Date: March 12, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: March 12, 2026 3:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का मजेदार टीजर रिलीज।
  • टीजर में डर, कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार मिश्रण।
  • अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

मुंबई: Bhooth Bangla Teaser Out: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर डर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण लेकर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म Bhoot Bangla का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी और अब टीजर ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसमें अक्षय कुमार अपनी पुरानी कॉमिक टाइमिंग के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

टीजर में दिखा डर, हंसी और सस्पेंस

करीब 1 मिनट 23 सेकंड का यह टीजर हॉरर और कॉमेडी के शानदार मेल को दिखाता है। टीजर की शुरुआत से ही कई मजेदार और रहस्यमयी सीन देखने को मिलते हैं। फिल्म में परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों की झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। रिलीज होते ही टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

टीजर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

टीजर सामने आते ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार बताया। एक यूजर ने लिखा कि टीजर देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग फिर से देखने को मिलेगी। कुछ फैंस ने इसे हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की नई शुरुआत बताया और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है।

अक्षय-प्रियदर्शन जोड़ी की वापसी

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार करीब 14 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी ने पहले भी हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। इसलिए फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी उन्हें उतना ही मनोरंजन देगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म दिवंगत अभिनेता इसरानी की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।