‘प्लीज मुझे भूलना मत, माफ करना’, इस फेमस एक्टर ने अंतिम पोस्ट लिखकर फैंस से बनाई दूरी, क्यों लिया ये फैसला जानें

Actor Ronit Roy : एक्टर रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट लिखा है, साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गए हैं, जहां उन्हें अपने और अपने परिवार के लिए एक नई राह बनाना है।

‘प्लीज मुझे भूलना मत, माफ करना’, इस फेमस एक्टर ने अंतिम पोस्ट लिखकर फैंस से बनाई दूरी, क्यों लिया ये फैसला जानें

image soure: रोनित रॉय इंस्टाग्राम

Modified Date: November 23, 2025 / 08:38 pm IST
Published Date: November 23, 2025 8:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक्टर रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम पर लिखा नोट
  • बिल्कुल भी एंगेज न होने के लिए माफ करना
  • मुझे जो कुछ भी मिला है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं : रोनित रॉय

नई दिल्ली: Actor Ronit Roy, बॉलीवुड और और टीवी के जाने पहचाने एक्टर रोनित रॉय ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि वो ये कदम अपने परिवार के लिए उठा रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने फैंस से दूरी बनाने के लिए माफी मांगते हुए, कहा है कि उम्मीद है कि लोग भूलेंगे नहीं।

बता दें कि एक्टर रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट लिखा है, साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गए हैं, जहां उन्हें अपने और अपने परिवार के लिए एक नई राह बनाना है।

जानें एक्टर रोनित रॉय ने क्या लिखा?

Actor Ronit Roy, एक्टर रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया से दूरी बनाने के अपने निर्णय बारे में लिखा, ‘हेलो, मैं जो कहने वाला हूं, वह प्यार, समझ और नरमी से कहूंगा। आप सब जानते हैं कि मैं आपसे प्यार करता हूं। मैं स्क्रॉल करता हूं, आपकी पोस्ट लाइक करता हूं, आपकी पोस्ट पर कमेंट करता हूं और जितना हो सके उतने DM का जवाब देता हूं। मुझे जो कुछ भी मिला है, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं हर चीज को संजोता हूं। खासकर आप सभी से मिला प्यार और सम्मान, जिसे मैं संजोता हूं और अपने दिल के बहुत करीब रखता हूं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हालांकि, मैं जिंदगी में एक ऐसी जगह पहुंच गया हूं जहां मुझे अपने और अपने परिवार के लिए एक नया रास्ता बनाना है। एक ऐसा रास्ता जो उम्मीद है कि मुझे एक इंसान, रिश्तों और एक एक्टर के तौर पर बेहतर बनाएगा। यह ऐसा रास्ता है जिस पर मैं पहले नहीं चला हूं।आराम और पुरानी बुरी आदतों को पीछे छोड़ दो। कूदो और लीक से हटकर जियो। डरावना है… मुझे पता है… लेकिन यह करना ही होगा।’

सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी एंगेज न होने के लिए माफ करना

रोनित रॉय ने अंत में लिखा, ‘पूरी तरह से डिजिटल सेपरेशन मेरे मेंटली और स्पिरिचुअली मजबूत होने और नए मैं (जिसे उम्मीद है आप सब ज्यादा प्यार करेंगे) को ढूंढने में एक अहम वजह है। इसलिए कुछ समय के लिए (पता नहीं कब तक) प्लीज मुझे सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी एंगेज न होने के लिए माफ करना। अपने फैंस और उनके बहुत ज्यादा प्यार से दूर रहना नामुमकिन है, इसीलिए जब वह तैयार महसूस करेंगे तो वापस आ जाएंगे। कहने की जरूरत नहीं है, आपके प्यार से दूर रहना नामुमकिन है इसलिए जैसे ही पर्सनल टारगेट पूरे हो जाएंगे और बेहतर आदतें सीखकर प्रैक्टिस कर लेंगे, मैं वापस आ जाऊंगा। प्लीज़ मुझे मत भूलना, आप सबको प्यार और भगवान आप सबका भला करें।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)

बता दें कि रोनित रॉय आखिरी बार काजोल स्टारर माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ में दिखे थे। वह टीवी सीरीज़ ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में भी नजर आए थे।

इन्हे भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com