Kuku Kohli Passes Away: दिल का दौरा पड़ने से इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का निधन.. फूल और कांटे, हकीकत और अनाड़ी नंबर-वन जैसी फिल्मों से मिली पहचान

दिग्गज बॉलीवुड फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे से लॉन्च किया था।

Kuku Kohli Passes Away: दिल का दौरा पड़ने से इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का निधन.. फूल और कांटे, हकीकत और अनाड़ी नंबर-वन जैसी फिल्मों से मिली पहचान

Filmmaker Kuku Kohli Passes Away || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 25, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: August 25, 2026 10:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन
  • हार्ट अटैक के बाद ली अंतिम सांस
  • फूल और कांटे से अजय देवगन को किया लॉन्च

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लंच के बाद उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। (Filmmaker Kuku Kohli Passes Away) करीबी सूत्रों के मुताबिक, कुकू कोहली ने पिछले दिनों दिल से जुड़ी बीमारी का इलाज कराया था। इसी दौरान अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दी ‘फूल और कांटे’ जैसी यादगार फ़िल्में

कुकू कोहली को बॉलीवुड में अजय देवगन को लॉन्च करने के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। वर्ष 1991 में उनकी निर्देशित फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म में दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर अजय देवगन की एंट्री बेहद चर्चित हुई थी। कुकू कोहली ने 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में कई चर्चित व्यावसायिक फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘सुहाग’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘अनाड़ी नंबर 1’ (1999) और ‘ये दिल आशिकाना’ (2002) जैसी फिल्में शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अरुणा ईरानी से हुई थी शादी

निर्देशन में आने से पहले कुकू कोहली ने दिग्गज फिल्मकार राज कपूर के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। उन्होंने ‘बॉबी’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘प्रेम रोग’ जैसी चर्चित फिल्मों से फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं। (Filmmaker Kuku Kohli Passes Away) कुकू कोहली की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी अभिनेत्री अरुणा ईरानी से हुई थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई में किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown