Gandhari Upcoming Movie: रिलीज से पहले विवादों में तापसी की ‘गांधारी’! फिल्म पर लगा कॉपी का आरोप, फिर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात!

Gandhari Upcoming Movie: रिलीज से पहले ही तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' विवादों में घिर गई है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि फिल्म के टाइटल और कहानी चुराया गया है। हालांकि मेकर्स ने आरोपों का खारिज करते हुए फिल्म को ओरिजिनल बताया है।

Gandhari Upcoming Movie: रिलीज से पहले विवादों में तापसी की ‘गांधारी’! फिल्म पर लगा कॉपी का आरोप, फिर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात!

(Gandhari Upcoming Movie/ Image Credit: kathhapictures Instagram)

Modified Date: August 25, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: August 25, 2026 1:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ रिलीज से पहले विवादों में।
  • लेखक राघव देसाई ने कहानी कॉपी करने का आरोप लगाया।
  • देसाई ने 2024 में ऐसा ही कॉन्सेप्ट पेश करने का दावा किया।

Gandhari Upcoming Movie: तापसी पन्नू लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ इन दिनों (Gandhari Upcoming Movie) काफी चर्चा में है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में सामने आया, जिसमें तापसी बेहद गंभीर और आक्रामक अंदाज में नजर आई। पोस्टर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई है। मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया है कि फिल्म के टाइटलल और कहानी का आइडिया उनके पहले पेश किए प्रोजेक्ट से मिलता है।

लेखक ने लगाए गंभीर आरोप

राघव देसाई का कहना है कि उन्होंने साल 2024 में फिल्म के मेकर्स के सामने इसी तरह की कहानी का कॉन्सेप्ट पेश किया था। लेखक ने आरोप लगाया कि उनके आइडिया को बाद में कनिका ढिल्लों के नाम से विकसित किया गया। इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग मेकर्स से इन आरोपों पर जवाब मांग रहे हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों को किया खारिज

विवाद बढ़ने के बाद कनिका ढिल्लों की प्रोडक्शन कंपनी Kathha Pictures ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी ने फिल्म की कहानी (Gandhari Upcoming Movie) कॉपी होने के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक,’गांधारी’ एक ओरिजिनल फिल्म है जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। कंपनी ने साफ किया कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों का मौलिक काम है। साथ ही मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की गई कि बिना पुष्टि किए गए आरोपों को तथ्य की तरह प्रकाशित या शेयर न किया जाए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kathha Pictures (@kathhapictures)

3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

‘गांधारी’ एक रिवेंज ड्रामा फिल्म (Gandhari Upcoming Movie) है जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च में पूरी हो चुकी है। अब यह फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।