Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आखिर क्यों सोनाक्षी सिन्हा ने GenZ से कान पकड़कर मांगी माफी?रिएक्शन हुआ वायरल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड सितारों ने GenZ और छात्रों के संघर्ष की सराहना की। सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर युवाओं की हिम्मत और आंदोलन की सफलता पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आखिर क्यों सोनाक्षी सिन्हा ने GenZ से कान पकड़कर मांगी माफी?रिएक्शन हुआ वायरल

Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation

Modified Date: July 25, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: July 25, 2026 9:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो जारी कर GenZ की तारीफ की और उनसे माफी मांगी।
  • आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "GenZ ने कर दिखाया।"
  • मसाबा गुप्ता ने छात्रों के संघर्ष को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क: Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation नीट (NEET) पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के उग्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से देशभर के युवाओं में खुशी की लहर है। जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहा यह प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। इस ऐतिहासिक मोड़ पर अब बॉलीवुड जगत से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और मसाबा गुप्ता जैसी बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए GenZ के संघर्ष को सलाम किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई। उन्होंने हंसते हुए GenZ से कहा, “भाई, आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है। मैं एक आर्टिस्ट हूं, मगर असली आर्ट GenZ हैं।” सोनाक्षी ने स्वीकार किया कि वह पहले GenZ को हल्के में लेती थीं और सोचती थीं कि वे जल्दी थक जाते हैं। इसके लिए उन्होंने कैमरे के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और दिल से माफी मांगी। सोनाक्षी ने कहा कि वह अब कभी भी युवाओं को कम नहीं आंकेंगी और खुद भी GenZ बनना चाहती हैं।

संसद मार्च से ही आंदोलन के समर्थन में थीं सोनाक्षी

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा NEET आंदोलन को लेकर शुरू से काफी मुखर रही हैं। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से लेकर 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तक, उन्होंने लगातार सवाल उठाए और छात्रों का समर्थन किया।

आलिया भट्ट और मसाबा गुप्ता की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर GenZ की तारीफ करते हुए लिखा, “GenZ ने कर दिखाया, बाकी सब इतिहास है।” वहीं, मशहूर फैशन डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने भी छात्रों के हौसले की सराहना करते हुए लिखा, “इट्स डन ब्रोज, स्टूडेंट्स को सलाम, वाह!!”

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.