Deepika Padukone Pregnancy: दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, इस खास तरीके से दी गुड-न्यूज, फैंस बोले-अब समझ आया क्यों साथ नहीं दिख रहा था कपल
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ऐलान किया है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले …

deepika padukone
- दीपिका-रणवीर फिर बनने वाले माता-पिता
- बेटी दुआ को मिलेगा भाई या बहन
- इंस्टाग्राम पोस्ट से दी खुशखबरी
Deepika Padukone Pregnancy: एंटरटेरमेंट डेस्क: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ऐलान किया है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। 19 अप्रैल की सुबह इस खुशखबरी के साथ शुरू हुई, जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है और उसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है। इस खबर के सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
Big news from B-town 💫#DeepikaPadukone is reportedly expecting her second child with husband #RanveerSingh, and the couple shared the happy update this Sunday! 🍼✨
Congratulations to @deepikapadukone and @RanveerOfficial on this beautiful new chapter🤌🏻wishing the growing… pic.twitter.com/HqwdcqWnun
— MissMalini (@MissMalini) April 19, 2026
Deepika Padukone pregnancy news: दीपिका-रणवीर फिर बनने वाले माता-पिता
दीपिका और रणवीर के फैंस लंबे समय से इस बात को लेकर कयास लगा रहे थे कि दोनों हाल के इवेंट्स में साथ क्यों नजर नहीं आ रहे हैं। अब इस घोषणा के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि दीपिका अपने पहले बच्चे के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद दोबारा प्रेग्नेंट हुई हैं। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है।
Ranveer Singh second baby: बेटी दुआ को मिलेगा भाई या बहन
सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद बधाइयों की झड़ी लग गई है। फैंस और फिल्मी सितारे कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई फैंस खुशी जाहिर करते हुए मजाकिया अंदाज में यह भी कह रहे हैं कि इस बार उन्हें बेटा ही होगा, हालांकि यह सिर्फ उत्साह में कही गई बातें हैं। बता दें कि कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था और अक्टूबर 2025 में दिवाली के मौके पर उसकी पहली झलक भी शेयर की थी, जिसमें वह लाल पारंपरिक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थी।
Deepika Padukone: बॉलीवुड में छाई खुशी की लहर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक तेलुगू फिल्म में निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही निर्देशक आदित्य धर की अगली फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के आसार, कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब
- टीसीएस मामले में आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का दबाव डाला: शिकायतकर्ता
- कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति सदैव उपेक्षापूर्ण रहा: मदन राठौड़
- डाक मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
- भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को चार मई के बाद सबक सिखाया जाएगा : आदित्यनाथ
- जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 58 स्कूलों का प्रबंधन सरकार ने अपने हाथ में लिया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दीपिका-रणवीर फिर बनने वाले माता-पिता
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Deepika Padukone Pregnancy
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am