Suneil Anand Passes Away || Image- Jaideep Pandey Twitter
मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव् आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह लंदन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। (Suneil Anand Passes Away) बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। खास बात यह है कि साल 2011 में इसी अस्पताल में देव आनंद का भी निधन हुआ था। सुनील आनंद के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रसिद्ध लेखिका अनिता पड्डा ने मीडिया से बातचीत में सुनील आनंद के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुनील लंदन में अकेले रह रहे थे और देव आनंद के निधन के बाद वहीं बस गए थे। अनिता पड्डा ने सुनील आनंद पर ‘A Convergence of Solitudes’ नाम की किताब भी लिखी है।
सुनील आनंद ने अमेरिका के अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वॉशिंगटन डीसी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने 1984 में फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में कदम रखा। (Suneil Anand Passes Away) इस फिल्म में उनके साथ राखी, Smita Patil और बिस्वजीत चटर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’, ‘मैं तेरे लिए’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें अपने पिता जैसी सफलता नहीं मिल सकी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सुनील आनंद, देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे थे। उनके चाचा चेतन आनंद और विजय आनंद भी हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्मकार रहे हैं। साल 2011 में देव आनंद के निधन के बाद सुनील आनंद ने परिवार के प्रोडक्शन हाउस ‘नवकेतन फिल्म्स’ की जिम्मेदारी संभाली थी।
Suneil Anand, son of legendary #Bollywood actor late Dev Anand, passes away at 70. He reportedly suffered a heart attack on Tuesday morning at a London hospital, the same hospital where Dev Anand breathed his last in 2011. His sister Devina Anand had travelled from Mumbai to… pic.twitter.com/FwvfovywPU
— Jaideep Pandey (@PandeyJaideep) July 28, 2026
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े
विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की
20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम
तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया