जाह्नवी कापूर की डेब्यू फिल्म धड़क का ट्रेलर जारी, भाई अर्जुन ने किया हौसला अफजाई

Ads

जाह्नवी कापूर की डेब्यू फिल्म धड़क का ट्रेलर जारी, भाई अर्जुन ने किया हौसला अफजाई

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 07:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

मुंबई। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैन्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि फिल्म धड़क असल में मराठी फ‍िल्‍म सैराट का रीमेक है और ऑनर किलिंग पर बनी थी। मराठी बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍म का प्रदर्शन शानदार रहा था।

फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, जान्‍हवी कपूर और शाहीद कपूर के भाई ईशांत खट्टर, वहीं फिल्म को  डायरेक्‍ट किया है शशांक खेतान ने और फिल्म के प्रोड्यूस करण जौहर ने किया है।

 

बताते चलें कि  जाह्नवी की डेब्यू फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले भाई अर्जुन कपूर ने ट्वीटर पर बहन का हौसला अफजाई करते हुए कुछ बातें कहीं, उन्होंने कहा कि धड़क के लिए ऑल द बेस्ट। मैं करण जौहर और शशांक खेतान का शुक्रगुजार हूं कि वे दोनों तुम्हें और ईशान खट्टर को एक मॉडर्न रोमियो जूलियट के रूप में पेश कर रहे हैं। अर्जुन ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि  कल तुम हमेशा के लिए ऑडियंस का हिस्सा बन जाओगी जाह्नवी कपूर, क्योंकि तुम्हारा ट्रेलर आ रहा है। पहले तो सॉरी कि मैं मुंबई में नहीं, लेकिन मैं तुम्हारे साथ हूं, परेशान न होना। मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि यह प्रफेशन शानदार है, यदि तुम हमेशा कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करती हो, दूसरों से आलोचना सुनकर उससे सीख लेती हो और उसका कदर करती हो, लेकिन अपने खुद के बनाए राह पर चलती हो। मुझे मालूम है कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैं यह जानता हूं कि तुम अब इसके लिए तैयार हो।

वेब डेस्क, IBC24