Ganga Mai ki Betiyan 24th September 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। जब मनोहर सहाना को उसके ससुराल में वापस छोड़ने से इंकार कर देगा, जहाँ उसने काफी दुःख झेले हैं। इसी दौरान गंगा को भी आखिरकार कौशल्या के लगाए हुए आरोपों की सच्चाई समझ आ जाती है। साथ ही, स्नेहा अब सहाना के खिलाफ हुई साजिश का पर्दाफाश करने की तैयारी करती है।
मनोहर तीखे शब्दों में मुरली से साफ़ कहता है कि वह सहाना को वापस ले जा रहा है। जब मुरली ने उसके इस फैसले पर सवाल उठाया, तो मनोहर उसे करारा जवाब देते हुए कहा कि भले ही उसने सहाना का हाथ मुरली को सौंपा था, लेकिन छोड़ा नहीं था। मनोहर ने मुरली को बुरी तरह फटकारते हुए कहा है कि जब सहाना को उसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी, तब वह एक पति के तौर पर उसकी सुरक्षा और देखभाल करने में नाकाम रहा।
इस बीच, स्नेहा ने भी यह ठान लिया है कि वह सहाना को ज़हर देने की सच्चाई सबके सामने लाकर रहेगी। वह कौशल्या और इंदु के इस ख़तरनाक खेल को बेनक़ाब करने और उन्हें सज़ा दिलाने की एक बड़ी योजना बना रही है।
क्या स्नेहा इस घिनौनी साज़िश का पर्दाफाश करने के लिए ज़रूरी सबूत जुटा पाएगी? क्या कौशल्या और इंदु का काला सच सबके सामने आ पाएगा? और इतनी प्रताड़ना झेलने के बाद क्या सहाना दुबारा स्वस्थ हो पाएगी?
आने वाले एपिसोड में कहानी में एक जबरदस्त मोड़ आने वाला है, क्योंकि सहाना को अब अपने माता-पिता का सहारा मिल चूका है। वहीं, स्नेहा भी सहाना के गुनहगारों को सबक सिखाने और उनसे सीधा मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।