Miss Universe India 2026: केरल की ये 19 वर्षीय सुंदरी बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
Miss Universe India 2026: केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।
Miss Universe India 2026/Image Credit: X Handle
- जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ।
- केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।
- तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर अप रहीं।
Miss Universe India 2026: जयपुर: गुलाबी नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में देश के विभिन्न राज्यों से आई 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जहां कैजिया ने अपने बेबाक अंदाज और बुद्धिमत्ता से सभी जजों को प्रभावित कर यह ताज हासिल किया। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर अप रहीं।
देर रात हुआ नामों का ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता का ऐलान देर रात को किया गया। (Miss Universe India 2026) फाइनल मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की प्रतिभागी शीर्ष दो स्थानों तक पहुंचीं, लेकिन आखिर में केरल की कैजिया ने बाजी मारते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मणिका विश्वकर्मा ने केरल की कैजिया लिज मैजो को ताज पहनाया।
इन सुंदरियों ने टॉप-5 में बनाई जगह
Miss Universe India 2026: प्रतियोगिता के आखिरी चरण में पांच फाइनलिस्ट ने अपनी जगह बनाई. इनमें केरल की कैजिया लिज मैजो, तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। अंतिम राउंड में पांचों फाइनलिस्ट के सामने 40 सेकेंड में क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। सभी प्रतिभागियों ने अपने भविष्य के नजरिए, जीवन की चुनौतियों और मिस यूनिवर्स इंडिया तक पहुंचने के सफर को अपने जवाबों में प्रभावी तरीके से शामिल किया।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के परिणाम :
विजेता: कैजिया लिज मैजो – केरल
फर्स्ट रनर अप: वैष्णवी गणेश – तमिलनाडु
सेकंड रनर अप: अनुश्री सतवालेकर – गुजरात
थर्ड रनर अप: तेजस्विनी श्रीवास्तव – महाराष्ट्र
फोर्थ रनर अप: अनुभा वशिष्ठ – उत्तराखंड
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raksha Bandhan Free Bus: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, 29 अगस्त तक मिलेगी ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
- PM Kisan 24th installment Date: PM Kisan योजना के लाभार्थियों के लिए आई खुशखबरी, 24वीं क़िस्त को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे पैसे
- CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट

Facebook


