Kacha Badam Singer News : ‘कच्चा बादाम’ से रातों-रात स्टार बना ये शख्स आज क्यों बेच रहा टोकरियां? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

कभी ‘कच्चा बादाम’ गाने से रातों-रात स्टार बने भुबन बड्याकर आज एक सादगी भरी जिंदगी जी रहे हैं। पक्के मकान में रहने और परिवार की हालत सुधरने के बावजूद उन्हें अपने ही वायरल गाने से कोई रॉयल्टी नहीं मिलती, जो उनकी कहानी का सबसे कड़वा सच है।

Kacha Badam Singer News : ‘कच्चा बादाम’ से रातों-रात स्टार बना ये शख्स आज क्यों बेच रहा टोकरियां? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Kacha Badam Singer News / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 20, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: April 20, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कच्चा बादाम’ से फेमस भुबन अब पक्के घर में रह रहे हैं।
  • वायरल गाने से नहीं मिलती कोई रॉयल्टी।
  • वायरल गाने से नहीं मिलती कोई रॉयल्टी।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Kacha Badam Singer News  इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों-रात किसी की भी किस्मत बदल सकता है। कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में साधारण मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनके कच्चा बादाम गाने ने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और वह एक साधारण विक्रेता से सीधे सेलिब्रिटी बन गए। हालांकि, प्रसिद्धि के उस शिखर के बाद अब भुबन एक अलग तरह की जिंदगी जी रहे हैं, जिसमें खुशहाली भी है और कुछ कड़वे अनुभव भी।

अब पक्के माकन में रहता है भुबन

हालिया रिपोर्ट्स और बीबीसी के दौरे से भुबन के जीवन में आए बड़े बदलावों का खुलासा हुआ है की कभी कच्ची झोपड़ी में रहने वाले भुबन अब एक पक्के मकान के मालिक हैं। Viral Peanut Seller West Bengal, उन्होंने न केवल अपना घर सुधारा, बल्कि अपनी बस्ती के विकास में भी योगदान दिया। जिस घर में कभी चूल्हा जलना मुश्किल था, वहां अब रोज सब्जियां बनती हैं और परिवार भरपेट खाना खाता है। उनके बच्चे इस बदलाव से बेहद खुश हैं।

वायरल गाने की नहीं मिलती रॉयल्टी

भुबन ने अब मूंगफली बेचना पूरी तरह बंद कर दिया है। वर्तमान में वह अपना जीवन यापन करने के लिए बांस की टोकरियां और हाथ के पंखे बनाकर बेचते हैं। उनकी गुमनामी के पीछे एक बड़ा कारण कानूनी उलझनें भी हैं। भुबन ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें बड़े सपने दिखाकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया, जिससे उनके सुपरहिट गाने कच्चा बादाम का कॉपीराइट उनके हाथ से निकल गया। अब उन्हें अपने ही वायरल गाने के लिए कोई रॉयल्टी नहीं मिलती है।

 

इन्हे भी पढ़ें:- 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.