कालभैरव रहस्य में लीड रोल में होंगे राहुल शर्मा
कालभैरव रहस्य में लीड रोल में होंगे राहुल शर्मा
अपने परफेक्शन और लुक से किसी को भी सम्मोहित कर लेने वाले राहुल शर्मा स्टार भारत के आगामी शो ‘कालभैरव रहस्य’ से दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं. जी हां, राहुल को शो के सबसे मुख्य किरदार के लिए साइन किया गया है. जिसमे वे अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को चौंकाएंगे.
राहुल शर्मा शो में इक़बाल खान (इंद्र) के छोटे भाई की भूमिका निभाएंगे. वह शो में मजबूत किरदार निभाते हुए दिखेंगे जो अपना रास्ता खुद बनता है और वही करता है जो वह करना चाहता है. वह एक स्मार्ट और प्रोएक्टिव व्यक्ति है जो मंदिर के पीछे रहस्य को खोजने के लिए सिद्धपुर पहुंचेगा.
इस बारे में बताते हुए राहुल कहते हैं, “ हां, मैं इस शो में लीड भूमिका निभा रहा हूं. शो का कांसेप्ट बहुत दिलचस्प है और यह पहले एपिसोड से ही लोगों के मन में एक रहस्य पैदा करेगा. यह एक लड़के की कहानी है जो गांव में पहुंचता है और मंदिर के पीछे का रहस्य पता लगाने की कोशिश करता है और उसके रस्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करता है.

Facebook


