Salmaan Khan On CJP : ‘सोनम, अब बस करो… खाना मैं भेज दूंगा!’ छात्र आंदोलन के बीच सलमान खान की भावुक अपील, PM मोदी पर जताया भरोसा
पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच सलमान खान ने X पर पोस्ट कर प्रदर्शनकारी छात्रों और सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- छात्र आंदोलन पर सलमान खान का नया X पोस्ट।
- सोनम वांगचुक के लिए लिखा भावुक संदेश।
- PM मोदी पर जताया भरोसा, छात्रों से घर लौटने की अपील।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Salmaan Khan On CJP देशभर में परीक्षा पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक और बड़ा X पोस्ट सामने आया है। अपने इस पोस्ट में सलमान खान ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताते हुए आंदोलन कर रहे छात्रों और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से विरोध समाप्त कर अपने-अपने घर लौटने की भावुक अपील की है।
छात्र हमारी पहली प्राथमिकता
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्वीट का हवाला देते हुए भरोसा जताया कि पीएम इस मामले पर सख्त कार्रवाई करेंगे और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
माता-पिता के पास वापस लौट जाएं
इसके साथ ही सलमान ने छात्रों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता के पास वापस लौट जाएं। उन्होंने अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को संबोधित करते हुए लिखा “सोनम, बस हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ। कुछ खा-पी लो, अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।”
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- Raipur Congress Leaders FIR: भाजपा-कांग्रेस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा समेत 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, जानें किस बात के लगे आरोप
- Vijeta Dahiya Statement: ‘मुझे बलि का बकरा बना दिया’… इस बात पर छलका विजेता दहिया का दर्द, अभिजीत को लेकर ये क्या बोल गए, सुनिए

Facebook


