Actress Mumaith Khan : 23 साल पहले 3 मिनट के एक गाने से मचा दी थी सनसनी, फिर कहाँ गायब थी देख ले’ गर्ल मुमैत खान? बताया कैसे एक हादसे ने बदल दी थी जिंदगी,जानें अब जी रही कैसी जिंदगी

मुन्ना भाई एमबीबीएस की हिट एक्ट्रेस मुमैत खान ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना कर हैदराबाद में 'WeLyke Academy' नामक मेकअप और हेयर ट्रेनिंग अकादमी स्थापित की। जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी।

Actress Mumaith Khan :  23 साल पहले 3 मिनट के  एक गाने से मचा दी थी सनसनी, फिर कहाँ गायब थी देख ले’ गर्ल मुमैत खान? बताया कैसे एक हादसे ने बदल दी थी जिंदगी,जानें अब जी रही कैसी जिंदगी

Actress Mumaith Khan / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: February 7, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: February 7, 2026 9:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुमैत खान रातों-रात नेशनल क्रश बनीं, 18 साल की उम्र में स्टारडम मिला
  • अचानक स्वास्थ्य ने उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर कर दिया
  • अब हैदराबाद में 'WeLyke Academy' चला रही हैं, एक सफल बिजनेस वुमन

एंटरटेनमेंट डेस्क : Mumaith Khan Life Story फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का वह सुपरहिट गाना “देख ले आँखों में आँखें डाल देख ले” तो आपको याद ही होगा? इस गाने में अपनी कातिलाना अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मुमैत खान रातों-रात नेशनल क्रश बन गई थीं। लेकिन जितनी तेजी से मुमैत ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं, उतनी ही खामोशी से वह चकाचौंध भरी दुनिया से ओझल भी हो गईं। आइए जानते हैं उनकी एक्ट्रेस से एक सफल बिजनेस वुमन बनने तक की कहानी।

13 की उम्र में संघर्ष और 18 में स्टारडम

आपको बता दें की मुमैत खान के पिता पाकिस्तानी और माँ साउथ इंडियन थी। उनका बचपन मुंबई की गलियों और आर्थिक तंगी के बीच बीता। हालात इतने खराब थे कि महज 13 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। 18 साल की उम्र में उन्हें ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में एक गाने में अभिनय करने का मौका मिला।Munna Bhai MBBS  इसके बाद उन्होंने ‘राउडी राठौर’, ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ और ‘पोकिरी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।

Munna Bhai MBBS Actress Mumaith Khan  अचानक फटी दिमाग की नसें

जब मुमैत का करियर पीक पर था, तब उनके दिमाग की नसें फट गईं, जिसके बाद वह 15 दिनों तक कोमा में रहीं। मौत के मुंह से बाहर आने के बाद डॉक्टरों ने अगले 7 सालों तक कोई भी फिजिकल काम या वर्कआउट न करने की सलाह दी । भारी दवाइयों के कारण उनका वजन बढ़ गया और उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री ने मुंह मोड़ लिया।

मेकअप ब्रश थामकर शुरू की ज़िन्दगी

फिल्मी पर्दे से दूर होने के बाद मुमैत अब एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बन चुकी है। आज वह हैदराबाद में ‘WeLyke Academy’ नाम से एक सफल मेकअप और हेयर ट्रेनिंग अकादमी चला रही हैं। 40 साल की उम्र में मुमैत खान आज एक सफल बिजनेस वुमन हैं। आपको बता दे की उन्हें पहले से ही मेकअप का काफी शौक था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumtaz Khan (@mumait)

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.