नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘रंगभेद’ पर दिया बयान, मचा बवाल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'रंगभेद' पर दिया बयान, मचा बवाल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘रंगभेद’ पर दिया बयान, मचा बवाल
Modified Date: December 4, 2022 / 12:58 am IST
Published Date: December 4, 2022 12:58 am IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने ना सिर्फ अपने अभिनय का लोहा मनवाया बल्कि ये भी साबित कर दिया कि किसी फिल्म का हीरो बनने के लिए लुक और लंबी चौड़ी कद काठी होना जरुरी नहीं है. लेकिन हालही में नवाजुद्दीन ने इंडस्ट्री में रंगभेद पर ट्वीट कर हड़कंप मचा दिया है. आखिर क्यों कहा नवाज ने ऐसा और क्या वाकई इंडस्ठ्री में रंगभेद है आइए जानते हैं.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे है नेपोटिज्म यानि भाई भतीजावाद का मामला ठंडा नहीं हुआ कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी फिल्म मुन्ना माइकल की रिलीज पहले ही रंगभदे की बात कहकर हड़कप मचा दिया है. जी हां फिल्म मुन्ना माइकल के प्रमोशन के उन्होंने रंगभेद पर खुलकर बयान दिया.

दरअसल ये सवाल इसलिए उठा क्योंकि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही नवाज ने बॉलीवुड में फैले रंगभेद पर एक ट्विट किया था. जो मीडिया में वायरल हो रहा है. नवाज ने अपने ट्विट लिखा कि – ‘मुझे एहसास दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैं किसी गोरे और हैंडसम के साथ काम नहीं कर सकता क्योंकि मैं काला हूं…और मैं दिखने में भी अच्छा नहीं लेकिन मैंने कभी उन चीजों पर खास ध्यान नहीं दिया’.

 

अब आपको बतादें कि ये मामला उठा कहा हैं आखिर क्यों नवाज को ये ट्वीट करने की जरुरत आन पड़ी..और सरेआम ये बयान देना पड़ा…तो सोर्सेस की मानें नवाजुद्दीन ने ये ट्वीट बाबूमोशाय बंदूकबाज़ के कास्टिंग डायरेक्टर संजय चौहान के उस बयान पर किया है ..जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म में स्क्रिप्ट के साथ ही नवाजुद्दीन का नाम तय हो गया था…और  नवाजुद्दीन को ध्यान में रखते हुए ही सारे कलाकार चुने गए क्योंकि उनके अपोजिट साफ रंग की एक्ट्रेस नहीं ली जा सकती थी. यही वो बात थी जो नवाजुद्दीन को चुभ गई थी.

हालांकि बाद में संजय चौहान ने सफाई दी थी कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. कहा जाता है कि एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह ने बाबूमोशाय बंदूकबाज़ में काम करने से इसलिए इंकार किया था क्योंकि उन्हें नवाज के साथ कास्ट किया गया था. हालांकि उस वक्त तो नवाज ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था. वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब इंडस्ट्री में रंगभेद की बातें सामने आई हैं. आपको याद होगा एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी ने कॉमेडिन कृष्णा अभिषेक का कॉमेडी नाइट बचाओ शो बीच में ही छोड़ दिया था.

क्योंकि कॉमेडी के बहाने उनके सांवले रंग का मजाक उड़ाया गया था. और उन्हें काली कलूटी कहा गया था. जिसका खुलासा तनिष्ठा ने फेसबुक पर लेटर लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उस वक्त भी रंगभेद का मुद्दा उठा था. अब एक बार फिर ये मुद्दा उठा है वहीं इस मुद्दे पर बॉलीवुड स्टार्स रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. देखते हैं आगे इसमें कौन सा नया रंग आता है.


लेखक के बारे में