Love & War: आग जैसे तेवर और ग्लैमरस अंदाज! Love & War से आलिया भट्ट का नया लुक सामने आते ही मचा तहलका, तस्वीरें देख थम जाएंगी नजरें!
Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर उत्साह बढ़ गया है। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब मेकर्स ने आलिया भट्ट का नया लुक भी जारी कर दिया है। उनके इस अंदाज ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
(Love and War Movie/Image Credit: aliaabhatt Instagram)
- आलिया का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
- रेट्रो अंदाज में नजर आईं आलिया
- रणबीर के बाद बढ़ी एक्साइटमेंट
Love & War: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वार’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। रणबीर कपूर के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर (Love and War Alia Bhatt) भी जारी कर दिया गया है। पोस्टर में आलिया का ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने फिल्म की चर्चा और बढ़ा दी है।
रेट्रो अंदाज में दिखीं आलिया
पोस्टर में आलिया एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ आकर्षक हेडपीस पहना है और उनका पूरा लुक कैबरे-स्टाइल रेट्रो थीम (Love and War Alia Bhatt) पर दिखाई दे रही है। पोस्टर का बैकग्राउंड भी काफी रिच रखा गया है जो फिल्म के पीरियड और भव्य विजुअल अंदाज की झलक देता है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘आग भी, दिलों की जान भी।’
रणबीर के बाद आलिया ने बढ़ाया उत्साह
आलिया के पोस्टर से पहले रणबीर कपूर के दो लुक जारी किए गए थे। इनमें वह एक्शन से भरपूर अंदाज में नजर आए। एक पोस्टर में रणबीर कार चलाते दिखते हैं, जबकि उनके हाथ पर खून नजर आता है और चेहरे पर गंभीर भाव दिखाई देते हैं। रणबीर और आलिया के पोस्टर्स (Love and War Alia Bhatt) सामने आने के बाद अब दर्शकों को विक्की कौशल के लुक का इंतजार है।
View this post on Instagram
2027 में रिलीज होगी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स के अनुसार फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Motorola Signature 27: iPhone को टक्कर देने आ गया मोटोरोला का ये धांसू फोन, 200MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ फीचर्स की भरमार, जानें कब से शुरू होगी बिक्री
- CG Heavy Rain Alert Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसी हालात, सीएम साय ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, जानें क्या कहा?
- Rajnandgaon Ganesh Jhanki Cancel: राजनांदगांव में आज नहीं निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, अचानक प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह

Facebook


