Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा
एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक इवेंट के रेड कार्पेट पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में एक फीमेल फैन उन्हें अचानक पकड़कर किस करती नजर आ रही है। घटना के बाद निकिता रावल काफी हैरान और असहज दिखाई दीं, जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Nikita Rawal Kiss / Image Source : SCREENGRAB
- निकिता रावल रेड कार्पेट इवेंट में पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं।
- इसी दौरान एक फीमेल फैन ने उन्हें अचानक पकड़कर किस किया।
- वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Nikita Rawal Kiss सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना घटी। सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक फीमेल फैन रेड कार्पेट पर निकिता रावल को जबरदस्ती लिपकिस करती हुई नज़र आ रही है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से शॉक्ड रह गईं।
फैन ने किया किस
मिली जानकारी के अनुसार, निकिता रावल एक इवेंट के रेड कार्पेट पर पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक फीमेल फैन उनसे मिलने स्टेज पर पहुंची। जब निकिता उससे बात कर रही थीं, तभी अचानक उस फैन ने उन्हें पकड़ लिया और जबरदस्ती किस करने लगी। कुछ सेकेंड तक चले इस वाकये के बाद वहां मौजूद एक शख्स ने तुरंत हस्तक्षेप कर उस महिला को हटाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना से निकिता काफी हैरान और गुस्से में नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के समर्थन में आ गए हैं और फैन के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं, हालांकि कुछ लोग इसे पीआर स्टंट भी बता रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
WTF just happened here 🤯👀
Nikita Rawal was posing, her fan girl came took a selfie, kissed her on cheeks and then grabs her tightly, does a Lip kiss 🤯
She pulls back with a surprised expression, covering her mouth with full of embarrassment. Biggest oops moment for her life pic.twitter.com/RnIn2kVWhO
— Chota Don (@choga_don) August 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- UPI Charges News: व्यापारियों की बल्ले-बल्ले! UPI ट्रांजैक्शन हुआ फ्री, जानिए किसे मिलेगा इसका सीधा फायदा
- Raipur Sarona Club News : दूसरे राज्यों से आती हैं बार डांसर, सुबह तक परोसी जाती है शराब! राजधानी के इस क्लब का VIDEO सामने आते ही मचा हड़कंप
- Dharmendra Pradhan Latest Statement: इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, Gen Z को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Facebook


