Operation Sindoor Movie Announcement : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाएंगे ये मशहूर डायरेक्टर, भूषण कुमार देने वाले है साथ, ऐलान होते ही लोगों ने शुरू की आदित्य धर से तुलना

Ads

Operation Sindoor की घोषणा के साथ विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार एक बार फिर बड़े राजनीतिक और सैन्य विषय को पर्दे पर लाने जा रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 11:00 PM IST

Operation Sindoor Movie Announcement / Image Source ; SCREENGRAB / SOCIAL MEDIA

HIGHLIGHTS
  • Bhushan Kumar और Vivek Ranjan Agnihotri ने नई फिल्म Operation Sindoor की घोषणा की
  • फिल्म Pahalgam आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है
  • कहानी सैन्य अभियान और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर केंद्रित बताई जा रही है

एंटरटेनमेंट डेस्क : Operation Sindoor Movie Announcement भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फिल्म ऑपरेशन सिंदूर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म साल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस दर्दनाक आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारत द्वारा आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए एक गुप्त सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित है। इस प्रोजेक्ट के लिए विवेक अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शन और भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज’ ने हाथ मिलाया है।

Vivek Ranjan Agnihotri New Film चर्चित पुस्तक ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित

यह फिल्म सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. टाइनी ढिल्लों की चर्चित पुस्तक ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित होगी। फिल्म का निर्देशन स्वयं विवेक रंजन अग्निहोत्री करेंगे। फिल्म को लेकर भूषण कुमार का कहना है कि कुछ कहानियाँ चुनी नहीं जातीं, बल्कि वे आपको खुद चुनती हैं और ऐसी घटनाओं का सच्चाई के साथ दस्तावेजीकरण करना राष्ट्र के प्रति एक जिम्मेदारी है।

आदित्य धर से कर रहे तुलना

वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने इसे मात्र एक फिल्म नहीं बल्कि एक रहस्योद्घाटन करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने न केवल पहलगाम हमले का बदला लिया और पाकिस्तान को दंडित किया, बल्कि आधुनिक युद्ध में अपनी शक्ति का लोहा भी मनवाया है। फिल्म की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहाँ एक ओर प्रशंसक इसे भविष्य की स्लीपर हिट बता रहे हैं और इसके बेबाक होने की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी तुलना फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर से भी कर रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

ऑपरेशन सिंदूर फिल्म किस विषय पर आधारित है?

यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद की सैन्य कार्रवाई से प्रेरित बताई जा रही है।

फिल्म का निर्देशन कौन कर रहे हैं?

फिल्म का निर्देशन Vivek Ranjan Agnihotri कर रहे हैं।

फिल्म किस किताब पर आधारित है?

यह फिल्म Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan पर आधारित होगी।