OTT Release This Week: हर सीन में राज़, हर मोड़ पर खतरा! 7 ऐसी नई फिल्में और सीरीज जो आपको अंत तक बांधे रखेंगी। इस हफ्ते सिर्फ OTT पर..

OTT Release This Week: हो जाइये तैयार! इस हफ्ते OTT पर होने जा रहा है मनोरंजन का महाधमाका। एक्शन और थ्रिलर का शानदार कॉकटेल.. यहाँ देखें इस सप्ताह रिलीज होने वाली टॉप OTT फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release This Week: हर सीन में राज़, हर मोड़ पर खतरा! 7 ऐसी नई फिल्में और सीरीज जो आपको अंत तक बांधे रखेंगी। इस हफ्ते सिर्फ OTT पर..

OTT Release This Week/Image Source: IBC24

Modified Date: May 11, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: May 11, 2026 1:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते OTT पर आएगा सस्पेंस का तूफान, बदले की आग और क्राइम का तहलका!
  • कर्तव्य, अविनाश 2 से लेकर धुरंधर रिवेंज तक!

OTT Release This Week: हो जाइये तैयार! इस हफ्ते OTT पर होने जा रहा है मनोरंजन का महाधमाका। एक्शन और थ्रिलर का शानदार कॉकटेल! 1000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के डिजिटल प्रीमियर से लेकर सैफ अली खान और रणदीप हुड्डा के धाकड़ पुलिस अवतार तक, दर्शकों के होश उड़ाने के लिए तैयार है।

भीषण गर्मी की तपिश से बेखबर, घर की ठंडी छांव में मनोरंजन का आनंद लेने से बड़ा कोई सुख नहीं। “ओटीटी का मंच इन दिनों रोमांच से भरा है। पिछले हफ्ते की ही तरह, इस हफ्ते भी दर्शकों के लिए एक्शन, थ्रिल और जज्बातों का जबरदस्त तड़का तैयार है।” यदि आपका भी वीकेंड पर कुछ धमाकेदार देखने का मन है? प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी5 पर रिलीज हुई बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की भरमार है। ‘धुरंधर 2’ से ‘कर्तव्य’ तक, इस सूची में सब कुछ है। आइये देखें इस हफ्ते OTT पर रिलीज़ होने वाली धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट:

OTT Release: इस सप्ताह रिलीज होने वाली टॉप OTT फिल्में और वेब सीरीज!

Kartavya (कर्तव्य)

इस सप्ताह की बड़ी फिल्मों में पुलकित निर्देशित ‘कर्तव्य’ प्रमुख है। Red Chillies Entertainment (गौरी खान) द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म एक सस्पेंस-क्राइम ड्रामा है जो न्याय प्रणाली की जटिलताओं को उजागर करती है। सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका के साथ-साथ रसिका दुगल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते नज़र आएंगे। सैफ का पुलिस वाला अंदाज़ दर्शकों को पहले भी बहुत पसंद आया था, और यह फिल्म उसी रोमांच को जारी रखती है। यह फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ (release) हो रही है।

Inspector Avinash Season 2 (इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2)

दबंग पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के रूप में रणदीप हुड्डा एक बार फिर ‘असली तांडव’ मचाने के लिए तैयार हैं। खूंखार अपराधियों का काल बनकर लौट रहे हैं अविनाश मिश्रा! ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2‘ का धमाकेदार दूसरा सीजन इसी हफ्ते आ रहा है। मुख्य भूमिकाओं में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालीन भनोट और राहुल मित्रा जैसे कलाकार इस सीरीज में शामिल हैं। यह थ्रिलर सीरीज 15 मई से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, जो उत्तर प्रदेश की आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Dhurandhar: The Revenge (धुरंधर: द रिवेंज)

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर: द रिवेंज’! एक महीने के तहलके के बाद, अब डिजिटल डेब्यू के लिए है तैयार। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूकर, यह फिल्म ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे 15 मई से इसे JioCinema (Hotstar) पर देख सकते हैं। शानदार कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन दृश्यों ने इस फिल्म को ‘कल्ट क्लासिक’ का दर्जा दिला दिया है।

Exam (एग्जाम)

‘एग्जाम’ प्रतियोगी परीक्षाओं के तनावपूर्ण दौर में रची गई एक भावुक तमिल ड्रामा सीरीज है जो यह दिखाती है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव में छात्रों को किन हालातों से गुजरना पड़ता है। यह सीरीज उन छात्रों और परिवारों के संघर्ष को दर्शाती है, जो करियर बनाने के चक्कर में अपनों से दूर हो जाते हैं। तनाव और भावनाओं से भरपूर यह सीरीज 15 मई से प्राइम वीडियो पर आएगी।

The Crash (द क्रैश)

‘द क्रैश’ सच्ची घटनाओं का एक ऐसा संग्रह है, जिसे रोमांच के शौकीन नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। यह डॉक्यूमेंट्री 17 वर्षीय मैकेंजी शिरिला द्वारा 2022 में ओहायो में की गई उस जानलेवा कार दुर्घटना (100 mph रफ़्तार) की कहानी है, जिसे उसने जानबूझकर अंजाम दिया था। उस खौफनाक हादसे ने उसके प्रेमी डोमिनिक रूसो और दोस्त डेवियन फ्लैगन को उससे छीन लिया। ओहायो की मैकेंजी शिरिला, जिसे 12 गंभीर अपराधों में उम्रकैद की सजा हुई, अब नेटफ्लिक्स पर! यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री 15 मई को रिलीज होने जा रही है।

Berlin and the Lady with an Ermine (बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन)

दुनियाभर में तहलका मचाने के बाद, ‘मनी हाइस्ट’ का स्पिन-ऑफ ‘बर्लिन’ एक नई कहानी के साथ लौट आया है। सेविले (स्पेन) की पृष्ठभूमि पर बनी आठ एपिसोड की यह सीरीज, बर्लिन (पेड्रो अलोंसो) और उनकी टीम के एक और सनसनीखेज डकैती मिशन की कहानी है। इस बार डकैती का उद्देश्य केवल पैसा नहीं, बल्कि बदला है। थ्रिलर सीरीज 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Marty Life is Short (मार्टी, लाइफ इज शॉर्ट)

हंसी के बादशाह मार्टिन शॉर्ट के 50 साल के सुनहरे सफरनामा को बयां करती यह डॉक्यूमेंट्री, उनके बेमिसाल करियर को समर्पित है। इसमें उनके रगमंच से स्टैंड-अप कॉमेडी तक के संघर्षमयी सफ़र को गहराई से दर्शाया गया है। फिल्म में उनके अनदेखे वीडियो और करीबी दोस्तों-साथियों के इंटरव्यू दिखाए गए हैं। आप इस प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री को 12 मई से Netflix पर देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.