Peddi Box Office Collection/ Image Credit: alwaysramcharan Instagram)
Peddi Box Office Collection: मुंबई: अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने वैश्विक ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 366 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन बुची साना ने किया है और यह चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शिवा राजकुमार और जाह्नवी कपूर ने भी अभिनय किया है। फिल्म की निर्माता कंपनी ‘वृद्धि सिनेमाज’ ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर टिकट खिड़की पर हुई कुल कमाई की जानकारी दी।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 135.36 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इसने अपने पहले सप्ताहांत में 236.7 रुपए कमाए। (Peddi Box Office Collection) कैप्शन में लिखा था, ‘पेद्दी वर्ष 2026 में दक्षिण भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने नौ दिनों में दुनिया भर में 366 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।’
Peddi Box Office Collection: अस्सी के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित, ‘‘पेद्दी’ एक निचली जाति के ग्रामीण की कहानी है, (Peddi Box Office Collection) जो अपने समुदाय के लिए पहचान और सम्मान पाने के लिए कुश्ती का रास्ता चुनता है। फिल्म में जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण ‘वृद्धि सिनेमाज’ के तहत वेंकट सतीश किलारू ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
इन्हे भी पढ़ें:-