न्यूयार्क स्थित मैडम तुषाद में प्रियंका के स्टेचू का अनावरण, अपनी ही मूर्ति देख आश्चर्य में पड़ी अभिनेत्री

Ads

न्यूयार्क स्थित मैडम तुषाद में प्रियंका के स्टेचू का अनावरण, अपनी ही मूर्ति देख आश्चर्य में पड़ी अभिनेत्री

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 08:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख कर चूकी प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को न्यूयार्क स्थित मैडम तुषाद म्यूजिम में उस वक्त आश्चर्य चकित रह गई जब उनकी ही स्टेचू उनके सामने खड़ी मिली।

दरअसल और भी बॉलीवुड स्टार की तरह प्रियंका की स्टेचू भी वहां रखी जानी थी। उसी के अनावरण में पहुंची प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना अनुभव शेयर की है।

साथ ही कैप्शन लिखा है न्यूयॉर्क सिटी स्थित मैडम तुषाद में मेरी नई वैक्स स्टैच्यू. .बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के स्टेचू को वही रेड आउटफिट पहनाया गया है जो साल 2016 में प्रियंका ने एमी अवॉर्ड के दौरान पहना था।

प्रियंका चोपड़ा अपने पुतले को देखते हुए खुद कह रही हैं कि ‘मैं खुद सरप्राइज हो गई. यह बिल्कुल क्रेजी है.’ प्रियंका का यह वीडियो मैडम तुषाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. प्रियंका ने कहा, ‘मुझे मेरी आइब्रो बहुत पसंद आईं. बता दें कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा काएक और वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुषाम में भी रखा जायेगा।