Reported By: Vijendra Pandey
,Arrest Warrant For Panna Collector / Image Source : FILE
Arrest Warrant Against Panna Collector: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां न्यायालय की अवमानना के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाया है और पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हाईकोर्ट ने पन्ना एसपी को वारंट की तामील कराने के निर्देश दिए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एमपी हाईकोर्ट ने कलेक्टर उषा परमार को 30 सितंबर को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। (Arrest Warrant Against Panna Collector) इसके लिए पन्ना एसपी को जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मामले में इसी दिन अगली सुनवाई होगी।
Arrest Warrant Against Panna Collector: जानकारी के मुताबिक, यह मामला पन्ना कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के नियमितीकरण से जुड़ा हुआ है। कर्मचारी के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन कलेक्टर की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-