लखनऊः Change Many Supreintend of Police उत्तर प्रदेश में 34 आईएएस अफसरों के तबादलों के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला हुआ है। मंगलवार को सरकार ने 18 आईपीएस अफसर इधर से उधर किया है। इनमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कई जगहों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
Change Many Supreintend of Police जारी आदेश के अनुसार 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को लखनऊ में सीआईडी के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद कुमार पहले बरेली में क्षेत्रीय अभिसूचना में एसपी पद पर तैनात थे। इसके साथ ही 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय राय को लखनऊ में EOW में एसपी की जिम्मेदारी मिली है। संजय राय पहले अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना में एसपी की जिम्मेदारी देख रहे थे। प्रीतिबाला गुप्ता ATS, लखनऊ में एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी। 2016 बैच के आईपीएस अफसर समीर सौरभ को सीतापुर में 27वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वो लखनऊ में सीआईडी के एसपी के तौर पर कार्य कर रहे थे।