Rashmika-Vijay Haldi Pics: फूलों की महक और रॉयल अंदाज़, इंटरनेट पर छाईं विजय-रश्मिका की हल्दी की तस्वीरें, देखें सेरेमनी की पहली फोटो

Ads

Rashmika-Vijay Haldi Pics: फूलों की महक और रॉयल अंदाज़, इंटरनेट पर छाईं विजय-रश्मिका की हल्दी की तस्वीरें, देखें सेरेमनी की पहली फोटो

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 08:42 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 08:49 AM IST

Rashmika-Vijay Haldi Pics | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • विजय और रश्मिका की शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” नाम दिया गया है
  • हल्दी समारोह में फूलों और मजेदार सजावट का खास इंतजाम
  • शादी से पहले परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिकेट और डिनर का आयोजन

उदयपुर: Rashmika-Vijay Haldi Pics अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बुधवार को हल्दी की रस्म हुई। दोनों बृहस्पतिवार को उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले दो दिनों तक ‘प्री-वेडिंग’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विजय ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर हल्दी समारोह की सजावट की तस्वीरें साझा कीं। इनमें गोलाकार खुले स्थान पर बीच में दो लकड़ी की छोटी चौकियां रखी गई थीं, जिनके चारों ओर पीले और नारंगी गेंदे की पंखुड़ियों से सजी टोकरी रखी थी।

फूलों से सजी हल्दी की रॉयल सजावट

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding एक अन्य तस्वीर में फूलों के आकार के नाम वाले कार्ड दिखे, जिन पर “रशी” और “विजय” हुआ लिखा था। रश्मिका ने भी हल्दी की रस्म से जुड़ी दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में पीले फूलों वाली मेजपोश से ढकी गोल मेज और उसके चारों ओर कुर्सियां थीं। जबकि दूसरी तस्वीर में एक मजेदार सजावट थी- जिसमें दो कार्टून धूप का चश्मा लगाए पीली कार में सवार दिखाए गए थे।शादी के कार्यक्रमों में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं।

दोनों कलाकार सोमवार को उदयपुर पहुंचे थे। होटल और आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निजी बाउंसरों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ड्रोन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है ताकि तस्वीरें और वीडियो लीक न हों। विजय और रश्मिका ने मंगलवार को होटल परिसर में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने “विरोश प्रीमियर लीग” नाम दिया। रश्मिका ने प्री-वेडिंग डिनर की सजावट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें गुलाबी ट्यूलिप और सफेद फूलों से सजी मेज दिखाई दी।

विजय और रश्मिका ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों सात साल से रिश्ते में हैं, लेकिन हाल ही में सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” नाम देना चाहते हैं, जो उनके प्रशंसकों ने उन्हें दिया है। विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुके हैं और पूरे भारत में उनके काफी प्रशंसक हैं। रश्मिका मंदाना तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री हैं तथा ‘गीता गोविंदम’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से व्यापक पहचान हासिल कर चुकी हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कहां हो रही है?

शादी उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक होटल में हो रही है।

शादी से पहले कौन-कौन से कार्यक्रम हुए?

हल्दी समारोह, प्री-वेडिंग डिनर और दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच आयोजित किए गए।

शादी का नाम क्या रखा गया है?

शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” नाम दिया गया है।