Shilpa Richa
Richa Chadda and Hansal mehta with Shilpa
मुंबई : पोर्नोग्राफी मामले में पति राज कुंद्रा के साथ-साथ पत्नी शिल्पा शेट्टी भी मुसीबत के दौर से गुजर रही है। मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, कुछ एक्टर और ऐक्ट्रसे ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा समर्थन किया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता और एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा उतरी हैं।
Richa Chadda and Hansal mehta with Shilpa : हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘अगर आप सपोर्ट के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं तो शिल्पा शेट्टी को अकेला छोड़ दें और कानून को फैसला करने दें। उन्हें कुछ प्राइवेसी और गरिमा रखने दें। ये वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है कि पब्लिक लाइफ में लोगों को आखिर में आत्मरक्षा के लिए छोड़ दिया जाता है और उन्हें न्याय से पहले ही आरोपी ठहरा दिया जाता है’।
वहीं, हंसल मेहता के इस पोस्ट को एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने री-ट्वीट किया है और लिखा है कि टहमने मर्दों की जिंदगी में गलती के लिए औरतों को दोषी ठहराने की आदत बना ली है’।
Read More: 2 साल में 24 हजार से अधिक बच्चों ने की खुदकुशी, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
https://twitter.com/RichaChadha/status/1421404988077576194?s=20