मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान सलमान खान नए चेहरे को लॉन्चिंग के लिए अच्छे खासे मशहूर है। उन्हें नए चेहरे अपना गॉडफादर मानते हैं।बता दें कि बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा,सूरज पंचोली,अथिया सेट्टी ,अर्जुन कपूर ,डेजी शाह ,और कटरीना तक को लाने का श्रेय सलमान को ही जाता है.अब खबर मिल रही है कि सलमान जल्द ही नूतन की पोती और बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान प्रनूतन बहल को मशहूर ज्वैलर इकबाल रतनसी के बेटे जहीर इकबाल के साथ लॉन्च करेंगे। इस बात की जानकारी सलमान ने अपने रेस 3′ के प्रमोशन के दौरान ही दे दी थी।
गौरतलब है कि प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल की फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होगी। यह फिल्म कश्मीर पर बनी एक लव स्टोरी पर आधारित होगी।मोहनीश और सलमान की दोस्ती की भी चर्चा है सलमान अपने शुरूआती दिनों में मोहनीश बहल के साथ बहुत सी फिल्में किये है। जिनमें मैंने प्यार किया, हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन और जय हो सहित कई फिल्मों हैं।बताया जा रहा है कि जब भी सलमान और मोहनीश मिलते हैं भाई जान उन्हें बड़े भइया कहकर ही पुकारते है। ऐसे में यह ध्यान देने वाली बात है की प्रनूतन बहल को सलमान का आशीर्वाद मिला है मतलब स्टार के चमके की सम्भावना ज्यादा है।
वेब डेस्क IBC24