Shehnaaz Gill viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लाइट में अचानक मची अफरातफरी, डर के मारे जपने लगीं वाहेगुरु का नाम, बोलीं- ‘बहुत मुश्किल से बचे’

Ads

Shehnaaz Gill viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लाइट में अचानक मची अफरातफरी, डर के मारे जपने लगीं वाहेगुरु का नाम, बोलीं- 'बहुत मुश्किल से बचे'

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 07:44 AM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 07:44 AM IST

Shehnaaz Gill viral video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शहनाज ने किया वाहेगुरु का जाप
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया अनुभव
  • मुंबई एयरपोर्ट पर राहत की सांस

नई दिल्ली: Shehnaaz Gill viral video बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ​अक्सर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्मों के साथ साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हर पाल को अपने फैंस के साथ शेयर करती है। यही वजह है कि उनकी फैन फोलोविंग काफी अच्छी है। (Shehnaaz Gill flight incident) हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया है।

Shehnaaz Gill viral video दरअसल, शहनाज जिस फ्लाइट से सफर कर रही थीं, उसे हवा में तेज टर्बुलेंस (Shehnaaz Gill flight turbulence) का सामना करना पड़ा। अचानक विमान के हिलने-डुलने से सफर का माहौल कुछ देर के लिए असहज हो गया। इस दौरान शहनाज ‘वाहेगुरु-वाहेगुरु’ का जाप करती सुनाई दीं।

शहनाज ने शेयर किया वीडियो

अपने साथ हुए इस पल को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। क्लिप में विमान के अंदर टर्बुलेंस के दौरान की स्थिति दिखाई दे रही है। अचानक हो रही हलचल के बीच शहनाज लगातार ‘वाहेगुरु’ का नाम लेती नजर आती हैं। वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय उन्हें सफर को लेकर चिंता हुई होगी। वीडियो पोस्ट करते हुए शहनाज ने लिखा, ‘बहुत मुश्किल से बचे आज… हम सुरक्षित लैंड कर पाए, इसके लिए बहुत आभारी हूं। शुक्रिया वाहेगुरु।’ उनके इस कैप्शन से साफ है कि इस घटना ने उन्हें काफी डरा दिया था और सुरक्षित लैंडिंग के बाद उन्होंने राहत महसूस की।

भाई शहबाज भी थे शहनाज के साथ

आपको बता दें कि शहनाज जिस फ्लाइट में सफर कर रही थीं, उसमें उनके भाई शहबाज बदेशा भी उनके साथ मौजूद थे। वीडियो में दोनों को विमान के अंदर देखा जा सकता है। अचानक टर्बुलेंस आने के बाद कुछ समय के लिए सफर मुश्किल जरूर हुआ, लेकिन आखिरकार फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में टर्बुलेंस होना कोई असामान्य घटना नहीं है। जब विमान हवा के ऐसे हिस्से से गुजरता है, जहां एयर फ्लो में बदलाव या अस्थिरता होती है, तो विमान में अचानक झटके महसूस हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

शहनाज गिल किस फ्लाइट में थीं?

वह एक घरेलू फ्लाइट से सफर कर रही थीं।

फ्लाइट में उनके साथ कौन था?

उनके भाई शहबाज बदेशा।

टर्बुलेंस के दौरान शहनाज ने क्या किया?

उन्होंने लगातार "वाहेगुरु-वाहेगुरु" का जाप किया।