Salman Khan Viral Shoes Price: क्या सच में सलमान खान ने पहने फटे हुए जूते? सामने आई सच्चाई, कीमत जानकर फैंस को लगा झटका

Ads

Salman Khan Viral Shoes Price: सलमान खान के जूते की बनावट ऐसी है जिसे देखकर लग रहा है कि वो फटा हुआ है और उसे भी नहीं किया पॉलिश गया है।

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 07:18 PM IST

Salman Khan Viral Shoes Price/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।
  • सलमान खान की एक फोटो वायरल हो रही जिसमे उन्होंने जो जूते पहने हैं लोग उसे फटे हुए बता रहे हैं।
  • सलमान खान के जूते की बनावट ऐसी है जिसे देखकर लग रहा है कि वो फटा हुआ है और उसे भी नहीं किया पॉलिश गया है।

Salman Khan Viral Shoes Price: मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान कोई फोटो पोस्ट करें या किसी पार्टी या इवेंट में शामिल हो, उनके फैंस की नजरें हमेशा उन पर टिकी होती है। वहीं अब सलमान खान का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो पर जहां कुछ लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई सारे लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है। दरअसल, सलमान खान की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर मौजूद हैं, (Salman Khan Viral Shoes Price) इस बीच लोगों में उनके जूते को लेकर डिस्कस किया जा रहा, जिसे लोग फटे जूते का नाम दे रहे हैं।

कितनी है सलमान के जूतों की कीमत?

सलमान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई लोगों का कहना है कि, इतना बड़ा स्टार फटे-पुराने जूते पहने हुए है। सलमान के फैंस उनके इस अंदाज को सादगी से जोड़ रहे हैं। वहीं असल में ये मामला कुछ और ही है। दरअसल, दरअसल सलमान के जिस जूते को लोग फटे-पुराने जूते का नाम दे रहे हैं, (Salman Khan Viral Shoes Price) वो एक पॉपुलर और लग्जरी ब्रांड बालेंसियागा (Balenciaga) का है, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 50 हजार तक है।

ट्रोलर्स का मुंह हुआ बंद

Salman Khan Viral Shoes Price:  सलमान खान के जूते की बनावट ऐसी है जिसे देखकर लग रहा है कि वो फटा हुआ है और उसे भी नहीं किया पॉलिश गया है। हालांकि, जूते की कीमत सामने आने के बाद से जो लोग सलमान को ट्रोल कर रहे थे उनका मुंह पूरी तरह से बंद हो गया है। इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे फैशन सेगमेंट्स देखने को मिलते हैं, (Salman Khan Viral Shoes Price) जो आम लोगों को हैरान कर देते हैं और कभी-कभी तो कई सारे सवाल भी खड़े कर देते हैं। काम की बात करें, तो फिलहाल सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस’ में बिजी हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

  1. Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन 13 ट्रेनों को किया रद्द, गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी ये गाड़ियां 
  2. NSG Show Bhopal News : लाल परेड मैदान में दिखा NSG कमांडोज का हैरतअंगेज अंदाज़, राजधानी के पास तूमड़ा में खुलेगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, सीएम ने किया ऐलान 
  3. IITian Baba Abhay Singh Marriage : महाकुंभ वाले IITian बाबा ने चुपचाप रचाई शादी , इंजीनियर पत्नी के साथ सामने आई नई कहानी, अब हिमाचल में करने वाले है इस मिशन की शुरुआत