Congress Training Camp: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग, हर संभाग में लगेगा कैंप, जानें कब से होगी इसकी शुरुआत

Ads

Congress Training Camp: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की होगी स्पेशल ट्रेनिंग, हर संभाग में लगेगा कैंप, जानें कब से होगी इसकी शुरुआत

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 11:47 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 11:48 AM IST

Congress Training Camp | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • देश में पहली बार ट्रेनिंग
  • बस्तर से शुरुआत, 30 अगस्त से 1 सितंबर तक
  • रायपुर संभाग में आयोजन 20 से 22 सितंबर तक

रायपुर: Congress Training Camp छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग कराने जा रही है। बताया जा रहा है कि देश में पहली बार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग कैंप में AICC के ट्रेनर और प्रदेश के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

हर संभाग में तीन दिन का होगा ट्रेनिंग कैम्प

Congress Training Camp बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से हर संभाग में तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप लगेगा। सबसे पहले बस्तर से इसकी शुरुआत की जाएगी। यहां 30 अगस्त से 1 सितंबर तक जगदलपुर में ट्रेनिंग होगी। जिसके बाद रायपुर संभाग का ट्रेनिंग कैंप 20 सितंबर से 22 सितंबर तक अभनपुर में होगा।

इन कैंपों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और AICC के ट्रेनर ब्लॉक अध्यक्षों से संवाद करेंगे और उन्हें संगठन से जुड़े अलग-अलग विषयों पर ट्रेनिंग देंगे। कांग्रेस का मानना है कि ब्लॉक स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, उसका सीधा फायदा पार्टी को जमीनी स्तर पर मिलेगा। आने वाले दिनों में दूसरे संभागों में भी इसी तरह ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रेनिंग कैंप कब शुरू होगा?

30 अगस्त 2026 से बस्तर संभाग में।

कैंप कितने दिन का होगा?

हर संभाग में तीन दिन का।

कौन ट्रेनिंग देंगे?

AICC के ट्रेनर और प्रदेश के वरिष्ठ नेता।