Mohan Cabinet Baithak ke Faisle | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Mohan Cabinet Baithak ke Faisle मध्यप्रदेश में मोहन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। (Mohan Cabinet Decisions) साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह ने चर्चा फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज केबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
बैठक के बाद PWD मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि पीएम मोदी नरेंद्र मोदी स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं से मुलाकात की है। विदिशा के विभोर जैन भी उसमें शामिल है। ये मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। सीएम ने विभोर को बधाई दी है। सरकार ऐसे युवाओं की पूरी मदद करेंगी।
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि एमपी में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई। इस असामान्य स्थिति को लेकर सीएम मोहन यादव इसकी लगातार मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। जहां जयादा बारिश हुई है वहां राहत अऔरप बवाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं अल्प बारिश वाले जिलों के लिए भवी अभी से प्लानिंग करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री राकेश ने बताया कि रक्षाबंधन पर मोहन सरकार प्रदेश की लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी है। इस बार लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि के साथ 250 रुपए अतिरिक्त भेज गए हैं।
जनविश्वास अभियान के तीन सप्ताह पूरे हो गए हैं। सीएम के साथ सभी मंत्री भी फील्ड पर उतर रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के चलते दोनो त्यौहारे के अगले दिन जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लिया गया है और उस पर भी चर्चा की गई है। फार्मर आईडी बनाने का काम 20 अगस्त से शुरु किया हैं। अब अधिकारी खुद किसानों के पास जाकर फार्मर आईडी बनाएंगे। खाद वितरण को लेकर भी व्यवस्था की गई है। अब वाट्सएप्प के जरिये भी खाद की बुकिंग की जा सकेंगी।
इसके अलावा एशियन गेम्स में एमपी के 32 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसको लेकर सभी खिलाड़ियों को सीएम ने सभी को बधाई दी हैं। कैबिनेट ने 10 हजार 630 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी।