शाहरुख खान और आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म के नाम पर काफी अटकलें लगाने के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार “ज़ीरो” की घोषणा कर दी है.निर्माताओं ने इस नए साल की शुरुवात “ज़ीरो” की घोषणा के साथ की है बता दे ये फिल्म शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसमे वो एक बौने का किरदार निभा रहे हैं.इस फिल्म का कल डिजिटल वीडियो के साथ टाइटल पेश किया गया जिसमे फ़िल्म की एक झलक भी देखने मिली।अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान अभिनीत इस फ़िल्म का पूरा देश बेसब्री से इंतजार रहा है जिसमे सुपरस्टार एक बौने व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे।।”ज़ीरो” में शाहरुख खान पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म में पहली बार अभिनेता ने प्रशंसित फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ मिलकर काम किया है.शाहरुख खान ने नव वर्ष के मौके पर सबसे उच्चित उपहार देते हुए ट्वीट किया
टिकटें लिए बैठें हैं लोग मेरी ज़िंदगी की, तमाशा भी पूरा होना चाहिए!
As promised, here’s the title of @aanandlrai ‘s film. @AnushkaSharma #KatrinaKaif @RedChilliesEnt @cypplOfficial #2ZERO18 https://t.co/V7xtLY2k5u
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 1, 2018
“ज़ीरो” में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की दमदार तिकड़ी एक बार फिर नज़र आएगी, जिसमे दोनो अभिनेत्री इस साल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेंगी।
फ़िल्म के एक भाग की शूटिंग फ़िलहाल जारी है और हर कोई दिल को छू लेने वाली इस फिल्म को बेहतरीन और उम्दा बनाने के लिए दिल लगाकर मेहनत कर रहा है.रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फ़िल्म “ज़ीरो” गौरी खान द्वारा निर्मित है जो 21 दिसंबर 2018 में रिलीज होने के लिए तैयार है.