BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shefali Jariwala Death Predicted: पहले ही की गई थी शेफाली जरीवाला के अचानक मौत की भविष्यवाणी! देखें हैरान करने वाला वीडियो

Shefali Jariwala Death Predicted: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के अचानक डेथ होने की बात आयी थी लेकिन शेफाली जरीवाला ने …

image source: bharatonyourfeed

image source: bharatonyourfeed

Dr.Anil Shukla
Published: 28 Jun 2025 | 9:28 pmModified: 28 Jun 2025 | 9:32 pm
HIGHLIGHTS
  1. वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल
  2. 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा आया

नई दिल्ली: Shefali Jariwala Death Predicted, एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। साथ ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के अचानक डेथ होने की बात आयी थी लेकिन शेफाली जरीवाला ने इसे इग्नौर कर दिया था।

वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, ‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रिय हुई शेफाली जरीवाला के साथ शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा की करीबी दोस्त थीं। पारस छाबड़ा तो उन्हें भाभी कहकर पुकारते थे। एक्टर ने उन्हें एक बार अपने पॉडकास्ट में बुलाया था, जिसकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, पारस छाबड़ा ने कुछ वक्त पहले ही उनके अचानक निधन की भविष्यवाणी कर दी थी।

शेफाली पिछले साल अगस्त में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा’ में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। पारस ने बातचीत के दौरान शेफाली की कुंडली का जिक्र करते हुए कहा था, ‘आपके 8वें घर में चंद्र, बुध और केतु बैठे हुए हैं। चंद्र और केतु का कंबिनेशन सबसे बुरा होता है। 8वें घर में नुकसान, अचानक मृत्यु, लोकप्रियता, रहस्य और तांत्रिक से संबंधित चीजों के संकेत मिलते हैं। आपके लिए चंद्रमा और केतु का साथ बुरा है ही, साथ में बैठा है बुध, यह न्यूरोलॉजिकल दिक्कतों के संकेत देता है।’

15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा आया

वहीं शेफाली ने पॉडकास्ट में मिर्गी की समस्या से पीड़ित होने के बारे में बताया था, उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उन्हें 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा आया था। वे तब 10वीं क्लास में थीं, इलाज के बाद शेफाली की बीमारी काफी हद तक कंट्रोल हो गई थी। उन्होंने अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाकर इसे ठीक कर लिया था। पारस, शेफाली के पति पराग त्यागी के भी करीबी दोस्त हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार रात 27 और 28 जून के बीच शेफाली जरीवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अब उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें तमाम सितारे भी पहुंचे। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

read more;  चेन्नई जा रही एयर इंडिया की उड़ान केबिन में जलने की गंध के कारण मुंबई लौटी

read more:  हिमाचल: हमीरपुर उपभोक्ता फोरम ने अनुचित व्यापार के लिए जियोमार्ट पर 72,000 रुपये का जुर्माना लगाया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ, मशहूर अभिनेत्री और 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानी जाने वाली शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और मुंबई के एक अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Shefali Jariwala Death: Shefali Jariwala's sudden death was predicted in advance! Watch the shocking video

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm