Shilpa Shirodkar: गोली लगने की झूठी खबर से कांप उठा था परिवार, शिल्पा बोलीं- पापा के आए थे 25 कॉल
Shilpa Shirodkar: गोली लगने की झूठी खबर से कांप उठा था परिवार, शिल्पा बोलीं- पापा के आए थे 25 कॉल

(Shilpa Shirodkar, Image Credit: shilpashirodkar instagram)
- 1995 में फैली थी शिल्पा की मौत की झूठी खबर।
- 25 मिस्ड कॉल्स देख घबरा गईं शिल्पा शिरोडकर।
- अफवाह निकली फिल्म प्रमोशन की तरकीब।
Shilpa Shirodkar: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वाकया साझा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गए हैं। शिल्पा ने बताया कि साल 1995 में जब वह फिल्म 'रघुवीर' की शूटिंग कर रही थीं, तब उनके बारे में एक अफवाह फैल गई थी कि उन्हें गोली लग गई है और उनकी मौत हो चुकी है। उस समय वह कुल्लू-मनाली में अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग में बिजी थीं।
शिल्पा के पिता के आए थे 25 मिस्ड कॉल
शिल्पा ने बताया कि उस वक्त मोबाइल फोन आम नहीं थे। जब वह शूटिंग के बाद होटल लौटीं तो उन्होंने देखा कि उनके कमरे में करीब 25 मिस्ड कॉल थे। उनके पिता बेहद घबराए हुए थे क्योंकि अखबारों में हेडलाइन छपी हुई थी 'शिल्पा शिरोडकर को गोली मार दी गई'। होटल में और शूटिंग लोकेशन पर लोग उन्हें शक की नजरों से देख रहे थे, मानो भूत देख लिया हो। खुद शिल्पा भी इस खबर को सुनकर हैरान रह गई कि आखिर ऐसा कैसे संभव हो सकता है।
फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए फैलाया था अफवाह
फिर बाद में पता चला कि यह अफवाह फिल्म 'रघुवीर' के प्रमोशन का हिस्सा था, जिसे फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर फैलाया था ताकि फिल्म को ज्यादा सुर्खियां मिलें। शिल्पा ने जानकारी दी कि उस दौर में न कोई पीआर टीम होती थी, न ही किसी की इजाजत ली जाती थी। उन्हें इस प्रचार रणनीति के बारे में सबसे आखिर में जानकारी मिली। हालांकि, बाद में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए वह ज्यादा नाराज नहीं हुईं।
तमिल फिल्म ने नजर आएंगी शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर अब जल्द ही तमिल फिल्म 'जटाधारा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह अफवाह साल 1995 में फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग के दौरान फैली थी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Shilpa Shirodkar: The family was shaken by the false news of being shot, Shilpa said- 25 calls came from Papa
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm