Singer Zubeen Garg Passed Away: मशहूर सिंगर का 52 साल की उम्र में निधन, प्रशसंकों में दौड़ी शोक की लहर, कई जगह आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
Singer Zubeen Garg Passed Away: गायक जुबिन गर्ग के निधन की खबर सुनकर असम में लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Singer Zubeen Garg Passed Away/Image Credit: Zubeen Garg इंस्टाग्राम
- मशहूर गायक जुबिन गर्ग का हुआ निधन।
- प्रशसंकों में दौड़ी शोक की लहर।
- कई जगह आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा ।
Singer Zubeen Garg Passed Away गुवाहाटी: गायक जुबिन गर्ग के निधन की खबर सुनकर असम में लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गुवाहाटी स्थित जुबिन के आवास से लेकर गृहनगर जोरहाट स्थित उनके कॉलेज और गोलाघाट स्थित ससुराल तक, हर उम्र और तबके के लोग अपने चहेते ‘जुबिन दा’ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। गर्ग (52) का शुक्रवार को सिंगापुर में निधन हो गया, जहां वह तीन दिवसीय ‘नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल’ में शामिल होने गए थे।
श्रद्धांजलि सभा किया गया आयोजन
Singer Zubeen Garg Passed Away गुवाहाटी के लाटासिल मैदान में अखिल असम छात्र संघ (आसू) ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोग जुटे। आसू के सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी सभा आयोजित करनी पड़ेगी। इस खबर पर विश्वास करना कठिन है। आज का दिन हमारे राज्य के लिए सबसे दुखद दिनों में से एक है।” शोक सभा में कई प्रशंसक जुबिन की तस्वीर के सामने फूट-फूटकर रो पड़े, जबकि पृष्ठभूमि में उनके गीत गूंजते रहे।
संगीतकार मानस रॉबिन ने कहा, “जुबिन ने सिंगापुर से लौटने का वादा किया था। लेकिन अब केवल उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा। इसे स्वीकार करना कठिन है, लेकिन नियति के फैसले को मानना ही होगा।” गायिका मर्मिता मित्रा ने कहा, “यकीन ही नहीं हो रहा है कि जुबिन दा अब हमारे बीच नहीं रहे। बस कल ही मैंने उनसे बात की थी।” जुबिन के निधन की खबर फैलते ही गुवाहाटी के काहिलीपारा और खारगुली स्थित उनके आवासों पर भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, जू रोड स्थित उनके रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भी सहयोगियों और प्रशंसकों का तांता लग गया।
राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
Singer Zubeen Garg Passed Away भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और बिहू समिति जैसे सांस्कृतिक संगठनों ने भी शोक सभाएं आयोजित कीं। पत्रकारों ने कॉमर्स प्वाइंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। असम क्रिकेट संघ और गुवाहाटी खेल संघ सहित खेल संगठनों ने भी इस खेल-प्रेमी गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जुबिन युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल के मैदान में उतरते रहते थे।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Singer Zubin Garg's death mourns the death of singer Zubin Garg in Assam.
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am