Sunanda Sharma Live Concert | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Sunanda Sharma Live Concert लाइव कॉन्सर्ट्स में अक्सर फैंस का जबरदस्त जोश देखने को मिलता है। जैसे ही उनका पसंदीदा आर्टिस्ट स्टेज पर आता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है। लेकिन कई बार फैंस कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिसकी वजह से पूरे लाइव शो में हंगामा मच जाता है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है। जहां लाइव लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया और और सिंगर के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगा।
Sunanda Sharma Live Concert मिली जानकारी के अनुसार, मामला 3 अप्रैल का है। दरसअल, गाजियाबाद के एक कॉलेज में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। तभी अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए स्टेज पर चढ़ गया। यह नाजारा देख सिंगर घबरा गई और स्टेज पर ही भागने लगी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि सिक्योरिटी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और युवक को पकड़कर नीचे उतार दिया। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले ली है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं हंगामे के बाद सिंगर शो छोड़ दी और स्टेज से जाने के बाद वो वापस नहीं लौटी। आयोजकों ने उनसे शो जारी रखने की अपील की, लेकिन उनकी टीम ने सुरक्षा और सिंगर की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम खत्म करने का फैसला लिया।