IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24.in
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में कोरिया जिले के सोनहत की बेटी रागिनी गुप्ता भी शामिल है।
कोरिया जिले के सोनहत में रहने वाले योगेश गुप्ता की तीन बेटियां है। इनमें से एक है रागिनी गुप्ता जो तीन बहनों में सबसे छोटी है । रागिनी ने छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। उसने अपने परिवार के साथ स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है। एक साधारण परिवार से आने वाली रागिनी ने बारहवीं की पढ़ाई कला शंकाय से की। दसवीं में उसे 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे, लेकिन बारहवीं बोर्ड में उसने अपनी मेहनत से जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। बिना किसी कोचिंग के उसने यह सफलता हासिल की है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रागिनी के पिता योगेश गुप्ता घर पर ही एक छोटी सी होटल चलाते है, जबकि माँ शकुंतला देवी गृहिणी है साथ ही घर चलाने के लिए मनरेगा के तहत मिलने वाले काम को करने भी जाती है। माँ के साथ रागिनी सभी घरेलू कार्य मे मदद करती है। सोनहत में आदिम जाति कल्याण विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रागिनी ने पढ़ाई की है।
रागिनी को डांसिंग के अलावा क्राफ्ट बनाने का शौक है। आंगे चलकर वह जज बनना चाहती है। IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) योजना को वह छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी मानती है । योजना के तहत मिलने वाले 50000 का सहयोग उस जैसे साधारण परिवार की लड़कियों के लिये बहुत सहायक होगा। शासन द्वारा मिलने वाली महतारी वंदन योजना , खाद्यान्न योजना , उज्ज्वला योजना और श्रम विभाग की योजना का लाभ परिवार को मिलता है जिससे वह अपना परिवार चला पा रहे है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बता दें कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।