हाईएस्ट पेड एक्टर्स की सूची में शाहरुख, सलमान और अक्षय ने बनाई जगह

हाईएस्ट पेड एक्टर्स की सूची में शाहरुख, सलमान और अक्षय ने बनाई जगह

हाईएस्ट पेड एक्टर्स की सूची में शाहरुख, सलमान और अक्षय ने बनाई जगह
Modified Date: December 3, 2022 / 10:03 pm IST
Published Date: December 3, 2022 10:03 pm IST

 

बॉलीवुड स्टार्स का जलवा दुनियाभर में चलता है ये अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं और उसी का असर है फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट में एक नहीं बल्कि तीन तीन स्टार्स ने अपनी जगह बनाई है…जी हां फोर्ब्स ने 2017 की 20 हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में तीन भारतीय एक्टर शामिल हैं। आपको बतादे ंकि फोर्ब्स की लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस साल करीब 3.8 करोड़ डॉडर कमाए और वो 8वें नंबर पर हैं वहीं सुल्तान सलमान खान इस साल करीब 3. 7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 9वें नंबर पर हैं, वहीं बात करें खिलाड़ी अक्षय कुमार की तो उन्होने इस साल 3.55 करोड़ और पिछले साल 3.15 करोड़ डॉलर की कमाई की और वो लिस्ट में 10वी पॉजिशन पर हैं। 

दुनिया के सबसे कमाई करने वाले एक्टर्स लिस्ट में शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है.. तीनों एक्टर्स ने लगातार तीसरे साल टॉप-20 हाइएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में जगह बनाई है… वहीं  अमिताभ बच्चन इस साल लिस्ट से बाहर हैं साथ ही ताज्जुब की बात ये है कि इस लिस्ट में आमिर खान का नाम नही हैं जबकि आमिर खान की दंगल ने दिसंबर 2016 में रिलीज हुई थी और उसने पूरी दुनिया में करीब 19 सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था…वहीं इस साल सलमान और शाहरुख की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया…दरअसल इसके पीछे का कारण है कि शाहरुख और सलमान दोनों ही ज्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन और कमर्शियल एड सेलेटाइट राइट्स से हो जाती है।

वैसे हम आपको बतादेंकि इस लिस्ट में टॉप पर रहने वाले मार्क वॉलबर्ग है..जिनकी पिछली फिल्म ट्रांसफॉर्मर दि लास्ट नाईट ने भले ही धमाल न मचाया हो…लेकिन हालिया रिलीज डनकर्क ने उन्हें पहली पॉजिशन पर पहुंचाया है।

वहीं बतादेंकि फोर्ब्स ने बीते दिनों दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट जारी की थी…जिसमें हॉलीवुड फिल्म  ला ला लैंड की ऑस्कर विनर एक्ट्रेस एमा वॉटसन टॉप पर रहीं…जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जगह नहीं बना पाई थीं… लेकिन फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप20 हाइएस्ट पेड मेल एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख सलमान और अक्षय ने जगह बना ली है।

 

 


लेखक के बारे में