Ikkis Movie Trailer Release: अब बड़े पर्दे पर दिखेगी परमवीर चक्र अरुण खेत्रपाल की कहानी, 1971 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के छुड़ाए थे छक्के, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Ads

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में अगस्त्य नंदा अरुण का रोल निभा रहे हैं और धर्मेंद्र दादा की भूमिका में नजर आते हैं।

  •  
  • Publish Date - October 29, 2025 / 07:01 PM IST,
    Updated On - October 29, 2025 / 07:27 PM IST

Ikkis Movie Trailer Release / Image Source; Screengrab / Youtube / Maddock Films

HIGHLIGHTS
  • मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर लॉन्च किया।
  • फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है।
  • जयदीप अहलावत और दीपक डोबरियाल फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

Ikkis Movie Trailer Release: मुंबईः दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। ये फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो महज़ 21 साल की उम्र में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित एक इंस्पायरिंग कहानी है।

ट्रेलर की टैगलाइन में झलका जोश

ट्रेलर की शुरुआत एक टैगलाइन “वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा” से होती है। अगस्त्य नंदा फिल्म में अरुण खेत्रपाल का रोल निभा रहे हैं और उनके चेहरे पर देशभक्ति का जोश साफ झलकता है। वीरता, साहस और बलिदान के साथ-साथ ट्रेलर में एक इमोशनल लव स्टोरी भी देखने को मिलती है। ट्रेलर में अगस्त्य नंदा जो फिल्म में परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं, इस वादे को पूरा करने की शपथ लेते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि उनके अंदर कुछ बड़ा करने का जज़्बा है और वो अपनी बटालियन के लिए हमेशा तैयार हैं।

फिल्म में कई बड़े कलाकार

ट्रेलर के आखिरी में धर्मेंद्र अरुण खेत्रपाल के दादा के किरदार में नजर आते हैं जो उन्हें अपने युद्ध के अनुभव सुनाते हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर और राहुल देव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

‘इक्कीस’ फिल्म किसके जीवन पर आधारित है?

यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है।

ट्रेलर की मुख्य टैगलाइन क्या है?

ट्रेलर की टैगलाइन है “वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा।

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?

फिल्म में अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर, राहुल देव जैसे कलाकार नजर आएंगे।