Thor ने इत्तेफाक़ को पछाड़ा, 200 करोड़ क्लब के पास गोलमाल अगेन
Thor ने इत्तेफाक़ को पछाड़ा, 200 करोड़ क्लब के पास गोलमाल अगेन
गोलमाल सीरीज़ की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन ने तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दो सौ करोड़ क्लब के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। फिल्म समीक्षक और बिज़नेस एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर हैंडल पर गोलमाल की इस बुधवार तक की कमाई 196.85 करोड़ बताई है। आपको बता दें कि ये कमाई सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों की है, जो इस वीकेंड में दो सौ करोड़ रुपये पहुंचने की पूरी संभावना है।
देखें ट्वीट-
#GolmaalAgain [Week 3] Fri 2.04 cr, Sat 3.69 cr, Sun 4.85 cr, Mon 1.25 cr, Tue 1.02 cr, Wed 1.06 cr. Total: ₹ 196.85 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 9, 2017
गोलमाल अगेन दिवाली गिफ्ट के तौर पर रिलीज की गई थी, जिसमें इस सीरीज़ की पहली तीन फिल्मों की तरह ही भरपूर कॉमेडी है। दर्शकों को गुदगुदाने, हंसाने वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पांस मिला है और बीच में रिलीज़ हुई नई फिल्मों के बावजूद इस मल्टी स्टारर को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें— गोलमाल अगेन पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड,दर्शकों ने दिया रिटर्न गिफ़्ट
दूसरी ओर, इत्तेफाक़ के लिए पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन का रहा है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें— फिल्म समीक्षा इत्तेफाकफिल्म समीक्षा इत्तेफाक
इत्तेफाक इसी नाम से बनी एक सुपरहिट फिल्म की सीक्वेल है, लेकिन सीक्वेल को सीरीज़ की पहली फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर रिस्पांस नहीं मिल पा रहा और ये पहले हफ्ते में सिर्फ 23.65 करोड़ ही जुटा पाई।
देखें ट्वीट-
#Ittefaq witnessed STEADY trending on weekdays… Concludes Week 1 on a RESPECTABLE note… Fri 4.05 cr, Sat 5.50 cr, Sun 6.50 cr, Mon 2.25 cr, Tue 2 cr, Wed 1.75 cr, Thu 1.60 cr. Total: ₹ 23.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 10, 2017
दरअसल 3 नवंबर को ही ‘इत्तेफाक’ के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘Thor Ragnarok‘ भी रिलीज हुई थी और मजेदार बात ये है कि थॉर सीरीज़ की ये फिल्म भारतीय दर्शकों को इत्तेफाक से ज्यादा भा रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 51 करोड़ 84 लाख की कमाई की है, जिसे भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बढ़ते दर्शकों से जोड़कर देखा जा रहा है।
देखें ट्वीट-
#ThorRagnarok ends Week 1 on a FANTASTIC note… Fri 7.77 cr, Sat 9.43 cr, Sun 10.46 cr, Mon 4.10 cr, Tue 3.20 cr, Wed 2.87 cr, Thu 2.54 cr. Total: ₹ 40.37 cr Nett. GrossBOC: ₹ 51.84 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 10, 2017
अब देखना है कि इनमें से किसकी कमाई के करीब पहुंचती है आज रिलीज हुई करीब-करीब।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


