Salman Khan Next Movie: सलमान खान बनेंगे कर्ण? राकेश ओम प्रकाश मेहरा की इस फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, नाम जानकर चौंक जाएंगे!
Salman Khan Next Movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों वामसी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। दूसरी ओर उनकी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज अब तक अटकी हुई है। इसी बीच चर्चा तेज है कि सलमान जल्द ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म में कर्ण की भूमिका निभा सकते हैं।
(Salman Khan Next Movie/ Image Credit: beingsalmankhan Instagram)
- सलमान के कर्ण बनने की चर्चा
- राकेश ओमप्रकाश मेहरा से जुड़ा नाम
- फिल्म का अभी नहीं हुआ ऑफिशियल ऐलान
मुंबई: Salman Khan Next Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों (Salman Khan Next Movie) को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके बाद सलमान ने ‘मातृभूमि’ पर काम किया, जिसे पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से बनाया जा रहा था। फिल्म में कई बदलाव हुए और इसी वजह से इसका नाम भी बदल दिया गया। लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
वामसी पेडिपल्ली की फिल्म पर फोकस
फिलहाल सलमान खान का पूरा ध्यान निर्देशक वामसी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म (Salman Khan Next Movie) पर बताया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान का नाम राज एंड डीके के एक प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें भी लगातार सामने आती रही हैं। इसी बीच अब एक और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि सलमान खान जल्द ही महाभारत के मशहूर किरदार कर्ण की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ बड़ा प्रोजेक्ट
हाल ही में फिल्मफेयर की एक छपे रिपोर्ट से जानकारी आई कि सलमान खान और फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक बड़े प्रोजेक्ट (Salman Khan Next Movie) के लिए हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान कर्ण का किरदार निभा सकते हैं। कर्ण महाभारत के बेहद खास किरदारों में गिने जाते हैं। उनकी बहादुरी, वफादारी और जीवन में आए संघर्षों की वजह से यह किरदार हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा में रहा है। ऐसे में सलमान को इस भूमिका में देखने की खबर ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
फिल्म को लेकर अभी कई सवाल बाकी
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली-6’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सलमान खान के साथ इस कथित प्रोजेक्ट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों, शूटिंग और रिलीज डेट जैसी जानकारी भी सामने नहीं आई है। अगर प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है तो कर्ण के रूप में सलमान को देखना दर्शकों के लिए बिल्कुल अलग अनुभव हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- UPI Charges For Mobile Recharge: UPI से 3,500 रुपये का रिचार्ज करने जा रहे हैं? तो पहले जान लें कि आपकी जेब से कितने रुपये जाएंगे?
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया सामान
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश

Facebook


