Prithvi Shaw and Akriti Agarwal: आखिरकार टूट गई क्रिकेट जगत की ये खूबसूरत जोड़ी!.. मंगेतर ने कर दिया अलग होने का ऐलान, कहा, “रास्ते एक नहीं थे”..
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सगाई के करीब छह महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। आकृति ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों के भविष्य के लक्ष्य और परिस्थितियां अलग थीं। उन्होंने लोगों से अटकलें न लगाने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।
Akriti Agarwal announces separation from Prithvi Shaw || Image- Akriti Instagram File
- सगाई के छह महीने बाद अलग हुए
- आकृति ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- पृथ्वी शॉ की ओर से प्रतिक्रिया नहीं
Akriti Agarwal announces separation from Prithvi Shaw: मुंबई: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल की सगाई के करीब छह महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने और पृथ्वी शॉ के अलग होने की जानकारी दी। दोनों ने मार्च 2026 में सगाई की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आकृति ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने और उनके मंगेतर ने भविष्य को लेकर अलग-अलग लक्ष्य और परिस्थितियों के चलते अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार और परवाह करते हैं, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ है कि उनकी राहें साथ चलने के लिए नहीं हैं।
‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया’
Akriti Agarwal announces separation from Prithvi Shaw: आकृति ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। उन्होंने दोनों के लिए भविष्य में शांति, खुशी और सफलता की कामना की। एक्ट्रेस ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उनके अलग होने की वजह को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं।
View this post on Instagram
मार्च में हुई थी सगाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च में अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। पृथ्वी शॉ ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “From sixes on the field to a lifetime of hits off it. She’s my perfect innings!” इस पोस्ट के बाद दोनों की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, अब करीब छह महीने बाद आकृति ने दोनों के अलग होने की जानकारी दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पृथ्वी शॉ ने अभी नहीं दिया बयान
Akriti Agarwal announces separation from Prithvi Shaw: आकृति अग्रवाल के अलग होने के बयान पर पृथ्वी शॉ की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस ने भी लोगों से इस मामले में किसी तरह की अटकलें लगाने से बचने और दोनों की निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है।
PRITHVI SHAW AND AKRITI AGARWAL MUTUALLY DECIDE TO PART WAYS AND END THEIR ENGAGEMENT 💔 pic.twitter.com/L4hO51mv0H
— Game Changers (@Game_Changerrs) September 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी

Facebook


