Vasudha: वसुधा के हाथों में आई सावित्री की किस्मत की चाबी! क्या चंद्रिका की शर्त को ढाल बनाकर, वसुधा कर पाएगी दिनेश के घिनौने इरादों का अंत?
Vasudha: 'वसुधा' के आगामी एपिसोड में वसुधा को सावित्री के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जो उसके लिए किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं है..
Vasudha 20th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- क्या अधूरी रह जाएगी वसुधा की मन्नत?
- सावित्री की जिंदगी दांव पर!
Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आगामी एपिसोड में वसुधा को सावित्री के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जो उसके लिए किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं है।
Vasudha Upcoming Twist: धर्मसंकट में फंसी वसुधा!
वसुधा व्रत और विशेष पूजा तो करना चाहती है जिसके लिए उसे चंद्रिका की अनुमति चाहिए। लेकिन चंद्रिका अनुमति के बदले एक ऐसी शर्त रख देती है जिससे वसुधा धर्मसंकट में फंस जाती है। शर्त के अनुसार, वसुधा को उसके सामने बैठकर सावित्री के लिए सही और आख़िरी फैसला लेना होगा।
वसुधा के हाथों में सावित्री का भविष्य!
सालों बाद लौटे दिनेश का दावा है कि वह पूरी तरह बदल चूका है। परिवार को अभी भी उसके इरादों पर शक है, जबकि दिनेश सावित्री के सामने लगातार अच्छा व्यवहार कर रहा है। इस बीच, चंद्रिका स्थिति को संभालते हुए सारी ज़िम्मेदारी वसुधा के कंधो पर डाल देती है। वह वसुधा से फैसला करने को कहती है कि क्या सावित्री को दिनेश को एक और मौका देकर उसके साथ चले जाना चाहिए या नहीं?
Vasudha 20th August 2026 written update: चंद्रिका ने वसुधा के सामने रखी शर्त!
चंद्रिका ने वादा किया है कि यदि वसुधा सावित्री के लिए सही फैसला लेगी, तो उसे व्रत और पूजा करने की अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद वसुधा भारी असमंजस में पड़ जाती है, क्योंकि वह सावित्री के साथ दिनेश के दर्दनाक अतीत से अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन हाल ही में ली गई परीक्षाओं में दिनेश के पास हो जाने के कारण वह सोचने पर मजबूर है कि क्या दिनेश वाकई बदल गया है?
वसुधा के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें!
लेकिन कहानी में आने वाला महा-ट्विस्ट कुछ और ही इशारा कर रहा है! संकेत मिल रहे हैं कि अंत में वसुधा, सावित्री को दिनेश से दूर रखने का ही फैसला करेगी। लेकिन सबसे बड़ा सस्पेंस तो यह है कि आखिर वसुधा ऐसा चौंकाने वाला कदम क्यों उठाएगी? क्या उसे लग रहा है कि दिनेश अभी भी अपने असली इरादे छिपा रहा है? क्या सावित्री के कोई गलती करने से पहले वह दिनेश की किसी संदिघ्ध हरकत का पर्दाफाश कर पाएगी?
चंद्रिका ने सावित्री का भविष्य वसुधा के हाथों में सौंप दिया है, इसलिए इस फैसले से यह भी तय हो सकता है कि वसुधा को अपनी धार्मिक मन्नत और पूजा जारी रखने की अनुमति मिलेगी या नहीं..

Facebook


