‘Bhool Chuk Maaf’ Trailer: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म के अलग कॉन्सेप्ट ने खींचा सबका ध्यान
‘Bhool Chuk Maaf’ Trailer: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2/ Image Credit: Maddock Films Youtube Channel
- राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
- फिल्म में एक दिलचस्प और हटके कॉन्सेप्ट को पेश किया गया है।
- फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलेगा कि, शादी की तारीख यानी 30 तारीख कभी आती ही नहीं।
मुंबई: ‘Bhool Chuk Maaf’ Trailer: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर देखने के बाद लोगों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में एक दिलचस्प और हटके कॉन्सेप्ट को पेश किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलेगा कि, शादी की तारीख यानी 30 तारीख कभी आती ही नहीं, और वक्त एक ही दिन, 29 तारीख पर अटक गया है और बस बार बार हल्दी वाला ही दिन आता रहता है। इस दौरान दर्शकों को कई कॉमेडी पंचलाइन्स देखने को मिलेंगे।
ट्रेलर देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
‘Bhool Chuk Maaf’ Trailer: ट्रेलर की शुरुआत होती है हल्दी सेरेमनी से, लेकिन जल्द ही पता चलता है कि कुछ तो गड़बड़ है हर दिन सुबह उठने पर वही तारीख दोहराई जाती है, और शादी का दिन यानी 30 तारीख जैसे गायब ही हो गया हो। यह अनोखा टाइम-लूप कॉन्सेप्ट हिंदी सिनेमा में कम ही देखने को मिला है, जिससे यह फिल्म और भी खास बन जाती है। राजकुमार राव हमेशा की तरह अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन्स से कहानी में जान डालते नजर आ रहे हैं, वहीं वामिका गब्बी का किरदार भी दमदार और फ्रेश लग रहा है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जो इससे पहले 'छावा' 'स्त्री', 'बाला' और 'मिमी' जैसी एंटरटेनिंग फिल्में दे चुका है। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से भी काफी ज्यादा हैं। राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
https://youtu.be/nZEXRZMEd5Y?si=juIwcBOVXb4NDtGk
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Trailer of Rajkumar Rao's 'Bhool Chook Maaf' released, the film's different concept caught everyone's attention
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm