TRP Report Week 17: नंबर 1 की कुर्सी पर ‘वसुधा’ का कब्जा! अनुपमा की डूबती नैय्या.. TRP टॉप-5 लिस्ट में छाया, Zee TV के शोज़ का दबदबा

TRP Report week 17: BARC India द्वारा हर हफ्ते वीक-17 की trp लिस्ट सामने आ चुकी है जिसमें शो की टीआरपी (TRP) में बड़ी गिरावट देखी गई.. आइये देखें इस हफ्ते, वीक-17 की टॉप-10 लिस्ट!

TRP Report Week 17: नंबर 1 की कुर्सी पर ‘वसुधा’ का कब्जा! अनुपमा की डूबती नैय्या.. TRP टॉप-5 लिस्ट में छाया, Zee TV के शोज़ का दबदबा

TRP Report week 17/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Image Source: IBC24

Modified Date: May 7, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: May 7, 2026 6:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TRP का सबसे बड़ा 'उलटफेर'!
  • वसुधा की आंधी ने उड़ाए स्टार प्लस के होश!
  • अनुपमा के पैरों तले खिसकी जमीन!

TRP Report Week 17: टीवी लवर्स हर हफ्ते बेसब्री से trp रिपोर्ट का इंतज़ार करते हैं। BARC India द्वारा हर हफ्ते जारी की जाने वाली टीआरपी सूची बताती है कि कौन सा टीवी शो कितना लोकप्रिय है?

BARC India TV Serial की वीक-17 की trp लिस्ट सामने आ चुकी है। बता दें कि, बीते कुछ महीनों से IPL 2026 के चलते इस हफ्ते वीक-17 की टीवी सीरियल्स की trp लिस्ट में तगड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। क्रिकेट सीज़न के दबदबे के कारण इस हफ़्ते अधिकांश शो की टीआरपी (TRP) में बड़ी गिरावट देखी गई, जबकि केवल कुछ ही शो अपनी स्थिति बनाए रखने या मामूली सुधार करने में सफल रहे, लेकिन वसुधा ने इस चुनौती को एक सुनहरे अवसर में बदल दिया। यहाँ देखें वीक-17 की टी.आर.पी लिस्ट..

‘वसुधा’ (Vasudha)

इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर है कि ‘वसुधा’ ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को पछाड़कर 1.8 की TVR के साथ नंबर 1 की कुर्सी छीन ली है। क्रिकेट सीज़न के दबदबे में भी टीवी सीरियल ‘वसुधा’ ने इस चुनौती को अवसर की सुनहरी सीढ़ी बना लिया।

‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ (Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2)

लंबे समय से नंबर 1 बना हुआ शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” अब 1.7 की TVR के साथ नंबर 2 पर खिसक गया है क्योंकि ज़ी टीवी के शोज़ चार्ट में ऊपर छाए हुए हैं।

‘गंगा माई की बेटियां’ (Ganga Mai ki Betiyan)

नंबर-3 की कुर्सी पर ‘गंगा माई की बेटियों’ का 1.6 की TVR के साथ जलवा बरकरार है। गंगा माई की बेटियों की यह कहानी आज भी दर्शकों को बांधे हुए है।

‘तुम से तुम तक’ (Tumm se Tumm Tak)

बीते कुछ हफ्ते में, टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ की टीआरपी रेटिंग में गिरावट नज़र आई थी किन्तु इस हफ्ते, इस शो ने 1.5 trp रेटिंग्स के साथ फिर से नंबर-4 पर अपनी धाक जमाई है।

‘अनुपमा’ (Anupama)

लम्बे समय से अपना दबदबा कायम की हुई ‘अनुपमा’, इस हफ्ते 1.5 trp रेटिंग्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं।

TRP Report Week 17: जानें इस हफ्ते वीक-17 की टॉप-10 लिस्ट!

Top 10 TV Serial List & TRP Ratings
1 Vasudha – TRP 1.8
2 Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 – TRP 1.7
3 Ganga Mai ki Betiyan – TRP 1.6
4 Tumm se Tumm Tak -TRP 1.5
5 Anupama – TRP 1.5
6 Yeh Rishta kya Kehlata hai – TRP 1.5
7 Udne ki Aasha – TRP 1.4
8 Kyunki Rishton ke bhi Roop Badalte hain – TRP 1.4
9 Naagin 7 TRP 1.4
10 Laughter Chef – TRP 1.4

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.